सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन 21अप्रैल और एलजी जी6 फोन 10 मार्च से मिलेगा: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 फरवरी 2017 09:48 IST
दक्षिण कोरिया से आई एक नयी रिपोर्ट में आने वाले एलजी जी6 और सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन की उपलब्धता के पता चलने का दावा किया गया है। ईटी न्यूज़ के मुताबिक, रविवार को बार्सिलोना में लांच होने वाले जी6 स्मार्टफोन की बिक्री 10 मार्च से शुरू होगी।

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलजी अपने जी6 फोन के लिए 2 मार्च से 9 मार्च तक प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगले महीने लांच होने वाले सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 की बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होगी।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि गैलेक्सी एस8 की बिक्री दुनिया भर में शुरू होगी, इसका मतलब है कि यह फोन 21 अप्रैल से घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध होगा।
 

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 को अंतर्राष्टीय बाजार में लांच करने के लिए किसी खास तारीख का भी चुनाव किया है। द साउथ कोरियन ने सैमसंग के एक अधिकारी के हवाले से उपलब्धता की जानकारी दी है।
Advertisement

ख़बर है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 को 29 मार्च को एक साथ ककी शहरों में लांच किया जायेगा। जबकि अभी तक इस फोन के 14 अप्रैल से बाजार में उपलब्ध होने की खबरें थीं। नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 की उपलब्धता में एक हफ्ते की देरी के लिए सप्लाई को वजह बताया है।
Advertisement

अगर नई रिपोर्ट सही साबित होती है तो निश्चित तौर पर एलजी जी6 को सैमसंग गैलेक्सी एस8 क्र मुकाबले एक अच्छी शुरुआत मिल सकती है। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में भी कहा गया था कि एलजी ने सैमसंग से आगे निकलने की वजह से ही फोन में पुराने स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का चुनाव किया। जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस8 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।

एलजी इन दिनों जोर-शोर से अपने आने वाले एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का प्रचार कर रही है। और कंपनी ने फोन में फुलविज़न डिस्प्ले, क्वाड डैक सपोर्ट, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, और यूएक्स 6.0 जैसे फ़ीचर का खुलासा करने के साथ भरोसेमंद भी बताया है।
Advertisement

वहीं दूसरी तरफ, सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस8 और एस8+ को 5.7 इंच और 6.2 इंच स्क्रन साइज़ वेरिएंट में लॉन्च करने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.