एलजी जी6 में हो सकता है 5.7 इंच क्वाडएचडी+ डिस्प्ले

एलजी जी6 में हो सकता है 5.7 इंच क्वाडएचडी+ डिस्प्ले
विज्ञापन
एलजी ने दुनिया का पहला 5.7 इंच क्वाडएचडी+  (1440x2880 पिक्सल) डिस्प्ले लॉन्च किया है। इस डिस्प्ले का रेशियो 18:9 है और पिक्सल डेनसिटी 564 पीपीआई है। कंपनी का इरादा नए डिस्प्ले के जरिए यूज़र को बेहतरीन अनुभव देने का है। मल्टी-टास्किंग और डुल स्क्रीन फ़ीचर के साथ इस बड़े स्क्रीन साइज़ के साथ एलजी ग्राहको को आकर्षित करना चाहती है। उम्मीद है कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 में इस डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी।

कंपनी ने डिस्प्ले के टच को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसमें इनटच टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। और टच कवर ग्लास ना होने की स्थिति में स्मार्टफोन का फ्रेम भी पतला रहेगा। कोरिया आईटी टाइम्स ने एलजी के डिस्प्ले के बारे में यह ख़बर दी है। कंपनी का कहना है कि इसके अलावा दिन की रोशनी में डिस्प्ले और बेहतर होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, कवर ग्लास के अलावा, मॉड्यूल के भी 1 मिलीमीटर से कम मोटे होने की ख़बरें हैं। कनवेंशनल क्वाडएचडी एलसीडी डिस्प्ले की तुलना में नए डिस्प्ले में ऊपर की तरफ बेज़ेल को ऊपर की तरफ 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत तक दांयी व बांयी तरफ कम किया गया है।

इस रिपोर्ट में दिए गए एलजी के बयान के अनुसार, ''18:9 के रेशियो के साथ हम हाई-क्वालिटी वाले डिस्प्ले के जरिए यूज़र के अनुभव और कस्टमर वेल्यू को सबसे बेहतर बनाना चाहते हैं। और यही इसे स्मार्टफोन के कनवेंशनल डिस्प्ले से अलग करता है।''

बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए एलजी जी5 स्मार्टफोन में (1440x2560 पिक्सल) का क्वाडएचडी एलसीडी डिस्प्ले है। कंपनी के आने वाले जी6 स्मार्टफोन में एलजी डिस्प्ले का नया क्वाडएचडी+ दिया जा सकता है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के मुख्य टेक्नोलॉजिस्ट स्कॉट एन ने हाल ही में कहा था कि कंपनी जी5 फ्लैगशिप में दिए गए मॉड्यूलर डिज़ाइन को नए फोन में नहीं देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »