• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलजी जी6 को लेकर कंपनी का नया दावा, लॉन्च से पहले कई यूज़र कर पाएंगे फोन को इस्तेमाल

एलजी जी6 को लेकर कंपनी का नया दावा, लॉन्च से पहले कई यूज़र कर पाएंगे फोन को इस्तेमाल

एलजी जी6 को लेकर कंपनी का नया दावा, लॉन्च से पहले कई यूज़र कर पाएंगे फोन को इस्तेमाल
विज्ञापन
एलजी अपने आने वाले स्मार्टफोन को लगातार सुर्खियों में बनाए रखने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। जी6 में क्वाड डैक सपोर्ट होने की पुष्टि के तुरंत बाद अब एलजी ने नया खुलासा किया है। कंपनी लॉन्च से पहले चुनिंदा ग्राहकों को यह फोन 'प्रीलिमिनरी एक्सपेरीमेंट ग्रुप' के तहत जी6 स्मार्टफोन देगी। दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा एक नया टीज़र भी जारी करने की ख़बरें हैं जिसमें एलजी जी6 यूज़र के लिए 'विश्वसनीयता' का दावा किया गया है।

एलजी ने ऐलान किया है कि कंपनी अपनी 'प्री-रिलीज़ स्ट्रेटजी रिक्रूटिंग' के तहत चुनिंदा यूज़र को जी6 देगी। जिससे कंपनी को बाजार में फोन पेश करने से पहले ग्राहकों की प्रतिक्रिया जानने में मदद मिलेगी। एलजी ने पहले ही ज6 में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर अच्छा फैसला किया है। इससे कंपनी को सैमसंग के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बाजार में आने से पहले अच्छी शुरुआत मिल सकती है। सैमसंग के अगले फ्लैशिप स्मार्टफोन की बिक्री अप्रैल से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं है।

कंपनी उन चुनिंदा यूज़र को चुनने के लिए अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई कॉन्टेस्ट चला रही है, जिन्हें इसी महीने जी6 दिया जाएगा। एलजी ने घोषणा की है कि कंपनी 210 चुनिंदा यूज़र को चुनेगी और उन्हें एलजी जी6 ट्रायल के लिए 'मुफ्त' दिया जाएगा। लेकिन, ऐसा लगता है कि लॉन्च से पहले होने वाला यह ट्रायल प्रोग्राम सिर्फ दक्षिण कोरियाई बाजार तक ही सीमित है।

इसके अलावा, एलजी द्वारा एंड्रॉयड सेंट्रल के साथ एक टीज़र साझा करने की भी ख़बर है। इस टीज़र में कंपनी ने जी6 को ख़बरों में लाने के लिए इसे 'भरोसेमंद' बताया है। एलजी द्वारा साझा की गई एक तस्वीर के मुताबिक कंपनी का कहना है, ''रिलायबिलिटी। चेक, चेक, चेक।'' इसके साथ ही टैगलाइन में कहा गया है, ''एलजी द्वारा लाए जाने गए अगली जेनरेशन के स्मार्टफोन के साक्षी बनें।'' इस टीज़र में एलजी जी6 स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख भी लिखी है। कंपनी ने इसके साथ ही अपने स्मार्टफोन की क्वालिटी और मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट विकल्प के बारे में भी बताया है। एक दूसरे टीज़र में एलजी ने कहा है, ''मैं एक टूटी हुई स्क्रीन या किसी और चीज के लिए भुगतान नहीं करना चाहता।'' दूसरे टीज़र से इशारा मिलता है कि कंपनी इस फोन में मोटो की तरह तकनीक की तरह शैटर-प्रूफ डिस्प्ले स्क्रीन दे सकता है। फिलहाल, इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए और इंतज़ार करना होगा। एलजी जी6 के बारे में ज्यादा जानकारी 26 फरवरी को होने वाले एलजी के इवेंट में मिलेगी।

एंड्रॉयड सेंट्रल ने भी बताया है कि एलजी कंपनी के बूटलूप समस्या को स्थायी तौर पर सुलझा सकती है। इससे पहले एलजी के डिवाइस में यह समस्या देखी गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इससे पहले एलजी जी4 और एलजी वी20 स्मार्टफोन में इस तरह की समस्या देखी थी।

एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टपोन को 26 फरवरी को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट दोपहर 4.30 बजे शुरू होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MWC, MWC 2017, LG, LG Mobiles, LG G6, LG G6 Specifications, QDAC
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »