सैमसंग गैलेक्सी एस8 के कथित 'टीज़र' से लॉन्च की तारीख का खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी एस8 के कथित 'टीज़र' से लॉन्च की तारीख का खुलासा
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन 26 फरवरी को लॉन्च हो सकता है
  • गैलेक्सी एस8 में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • गैलेक्सी एस8 में स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर होगा
विज्ञापन
खबर है कि सैमसंग अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 अगले साल फरवरी में लॉन्च करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एस8 को बार्सिलोना में 26 फरवरी को आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

गैलेक्सी नोट7 की बड़ी असफलता के बाद खबरें हैं कि सैमसंग अपने अगले गैलेक्सी फ्लैगशिप फोन को जल्द लॉन्च कर सकती है। अब, एक लीक टीज़र मे दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 को जल्द लॉन्च नहीं किया जाएगा। बल्कि 26 फरवरी को एक इवेंट में अगला सैमसंग गैलेक्सी एस8 पेश किया जाएगा। एक ट्विटर यूज़र द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, सैमसंग का अगला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस में होगा।

लेकिन, सैमसंग ने अभी तक इस स्मार्टफोन के प्री-लॉन्च टीज़र को सार्वजनिक नहीं किया है। जिससे उम्मीद है कि भविष्य में इसमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इससे पहले सैमसंग ने फ्लैगशिप गैलेक्सी के अलावा नोट सीरीज़ हैंडसेट के लॉन्च से जुड़ी जानकारी भी साझा की थी। सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में आग लगने की खबरों के बाद सैमसंग का पूरा लक्ष्य अब अपने अगले फ्लैगशिप गैलेक्सी स्मार्टफोन की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।
 

लॉन्च से जुड़ी जानकारी के अलावा गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन की कुछ और जानकारी भी सामने आई है। गैलेक्सी एस8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह खुलासा दो ट्रेडमार्क ऐप्लिकेशन से हुआ है। कंपनी गैलेक्सी एस8 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। इन ट्रेडमार्क की जानकारी सबसे पहले गैलेक्सीक्लब ने दी। इनमें कहा गया है कि कंपनी ने 'लाइटअप कैमरा' और 'लाइट+ कैमरा' नाम के लिए अप्लाई किया है। इसके अलावा ट्रेडमार्क में कहा गया है, ''डिजिटल तस्वीरों  और कम रोशनी में ली गईं तस्वीरों को ज्यादा स्पष्ट और चमकदार बनाने के लिए कैमरा सेंसर का इस्तेमाल करें।''

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में होम बटन से भी छुटकारा मिल सकता है। इससे पहले फ्लैगशिप गैलेक्सी फोन में होम बटन दिया गया था। इसके अलावा ईटी न्यू़ज़ कोरिया की खबर के अनुसार, गैलेक्सी एस8 में एक और मुख्य बदलाव डिस्प्ले फ्रंट पर हो सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी के पपहले बेज़ेल-लेस डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

कहा जा रहा है कि सैमसंग एक नए डिज़ाइन पर काम कर रही है जिसमें आगे की तरफ होम बटन नहीं होगा और सिर्फ ग्लास होगा। इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले होगी। सैमसंग इस फोन में एक अपग्रेडेड ऐप्लिकेशन प्रोसेसर भी दे सकती है।

ईटी न्यूज़ कोरिया के दावे के मुताबिक, ''गैलेक्सी एस8 में आधा स्नैपड्रैगन 830 और आधा सैमसंग एक्सीनॉस प्रोसेसर होगा।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Smartphones, Samsung Galaxy S8, Apple
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »