Samsung Galaxy S8+ का रोज़ पिंक कलर वेरिएंट लॉन्च

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8+ को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मिडनाइट ब्लैक, ऑर्चिड ग्रे, आर्कटिक सिल्वर, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ताइवान में नए रोज़ गोल्ड कलर में पेश किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जून 2017 18:00 IST
ख़ास बातें
  • रोज़ गोल्ड वेरिएंट की कीमत 27,900 ताइवानी डॉलर (करीब 59,300 रुपये) है
  • नए कलर वेरिएंट को जुलाई महीने की शुरुआत से उपलब्ध कराया जाएगा
  • कंपनी ने रोज़ पिंक रंग वाले वेरिएंट को सिर्फ ताइवान में उपलब्ध कराया
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8+ को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मिडनाइट ब्लैक, ऑर्चिड ग्रे, आर्कटिक सिल्वर, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ताइवान में नए रोज़ गोल्ड कलर में पेश किया है। ताइवानी मार्केट में Samsung Galaxy S8+ के रोज़ गोल्ड वेरिएंट की कीमत 27,900 ताइवानी डॉलर (करीब 59,300 रुपये) है।

स्थानीय मार्केट में Samsung Galaxy S8+ के नए कलर वेरिएंट को जुलाई महीने की शुरुआत से उपलब्ध कराया जाएगा। रोज़ पिंक कलर वेरिएंट के बारे में सबसे पहले जानकारी सैममोबाइल ने दी।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि Samsung ने हाल में गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के कोरल ब्लू, मैपल गोल्ड और ऑर्चिड ग्रे वेरिएंट को ताइवानी मार्केट में आइस लेक ब्लू, स्मोक्ड पर्पल ग्रे और क्विकसेंड गोल्ड कलर वेरिएंट का नाम दिया था।

वहीं, भारत में इस स्मार्टफोन को सिर्फ कोरल ब्लू, मैपल गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया था। रंग के अलावा नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी एस8+ वाले ही हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसमें 6.2 इंच का इनफिनिटी डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। गैलेक्सी एस8+ में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 8895 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग के इस फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। Galaxy S8+ की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। बैटरी 3500 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 159.50x73.40x8.10 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी, यूएसबी ओटीजी, 3जी और 4जी शामिल हैं। गैलेक्सी एस8+ को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला हुआ है और फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर हिस्से पर जगह मिली है।
Advertisement

फिलहाल, कंपनी ने रोज़ पिंक रंग वाले वेरिएंट को सिर्फ ताइवान में उपलब्ध कराया है। भारतीय मार्केट के लिए हमें थोड़ा इंतज़ार करना होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • Bad
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.