Samsung Galaxy S8, Galaxy S8+ को नए रंग में किया गया लॉन्च

सैमसंग ने बुधवार को भारत में अपना गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+स्मार्टफोन को ऑर्चिड ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च कर दिया। Samsung Galaxy S8, Galaxy S8+ का नया कलर वेरिएंट भारत में क्रमशः 57,900 रुपये और 64,900 रुपये में मिलेगा।

Samsung Galaxy S8, Galaxy S8+ को नए रंग में किया गया लॉन्च
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एस8, गैलेक्सी एस8+ को ऑर्चिड ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया
  • नया कलर वेरिएंट 5 जुलाई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा
  • अभी भारत में रोज़ पिंक कलर वेरिएंट लॉन्च नहीं किया गया है
विज्ञापन
सैमसंग ने बुधवार को भारत में अपना गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+स्मार्टफोन को ऑर्चिड ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च कर दिया। Samsung Galaxy S8, Galaxy S8+ का नया कलर वेरिएंट भारत में क्रमशः 57,900 रुपये और 64,900 रुपये में मिलेगा।

सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिज़नेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, असीम वारसी ने एक बयान में कहा, ''गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। और सैमसंग फोन को नए ऑर्चिड ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च कर खुश है। नए कलर वेरिएंट के साथ, हमारे ग्राहक अब स्टाइल स्टेटमेंट के साथ कुछ अलग कर दिखा सकेंगे।''

उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि, ग्राहकों को 4,499 रुपये की कीमत वाला कनवर्टेबल वायरलेस चार्जर मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। नया कलर वेरिएंट 5 जुलाई से फ्लिपकार्ट, सैमसंग शॉप और चुनिंदा स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।

याद दिला दें कि, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को अप्रैल में भारत में पेश किया गया था। और इससे पहले ये स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और मैपल गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध थे जबकि इसके बाद कोरल ब्लू एडिशन भी उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद कंपनी ने जून में भारत में गैलेक्सी एस8+ का 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक कलर में लॉन्च किया।

पिछले महीने के आखिर में सैमसंग ने ताइवान मे गैलेक्सी एस8+ का रोज़ पिंक कलर वेरिएंट लॉन्च किया। अभी इस वेरिएंट को भारत में उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके अलावा कंपनी ने ताइवान में कोरल ब्लू, मैपल गोल्ड और ऑर्चिड ग्रे कलर वेरिएंट को आइस लेक ब्लू, क्विकसैंड गोल्ड और स्मोक्ड पर्पल ग्रे के साथ रीब्रांड भी किया।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Galaxy S8, Galaxy S8 Plus, Mobiles, Android, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »