Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ का कोरल ब्लू कलर वेरिएंट हो सकता है लॉन्च

सैमसंग ने हाल ही में भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8+ का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट पेश किया था। अब सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्ससी ए8+ स्मार्टफोन को एक नए कलर वेरिएंट को जल्द अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है। अभी सैमसंग गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है, जबकि गैलेक्सी एस8 मिडनाइट ब्लैक और मैपल गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ का कोरल ब्लू कलर वेरिएंट हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग ने हाल ही में भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8+ का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट पेश किया था। अब सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्ससी ए8+ स्मार्टफोन को एक नए कलर वेरिएंट को जल्द अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है। अभी सैमसंग गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है, जबकि गैलेक्सी एस8 मिडनाइट ब्लैक और मैपल गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्विटर पर सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में इन स्मार्टफोन को कोरल ब्लू कलर वेरिएंट में देखा जा सकता है। इस ट्वीट के मुताबिक, अभी नया कोरल ब्लू कलर वेरिएंट अमेरिका में लॉन्च होगा। अभी इस वेरिएंट के दूसरे बाज़ारों और भारत में लॉन्च होने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है।

लेकिन लगता है कि सैमसंग एस8 और एस8+ के साथ भारतीय मार्केट में खतरा मोल लेने को तैयार है। हाल ही में भारत में सैमसंग ने 75,000 रुपये वाले सैमसंग गैलेक्सी एस8+ स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था। संभव है कि कंपनी नए अवतार वाले फोन को भारत भी लाए।

गैलेक्सी एस8 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। हमें एलजी जी6 में इसी अनुपात वाला डिस्प्ले देखने को मिला था। दोनों ही स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल के 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरे हैं। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+  के एक्सीनॉस 8895 चिपसेट वाले मॉडल को लॉन्च किया गया है। याद रहे कि ग्लोबल मार्केट वाले वेरिएंट लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाले इन दोनों ही हैंडसेट में आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर सकेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी है। ये फोन नए गियर 360 के साथ चलेंगे जिसे इस इवेंट में पेश किया गया। गैलेक्सी एस8 का डाइमेंशन 148.9x68.1x8 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। गैलेक्सी एस8+ का डाइमेंशन 159.5x73.4x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़, 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »