सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव के बारे में चला पता

सैमसंग को हर साल अपने गैलेक्सी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के 'एक्टिव' वेरिएंट लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा अब हर बार की तरह इस साल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 एक्टिव लॉन्च करने को लेकर खुलासा हुआ है। गैलेक्सी एस8 एक्टिव स्मार्टफोन को इंटरनेट पर नेटफ्लिक्स पर देखा गया है। इसके साथ ही इसी मॉडल नंबर वाले यूज़र एजेंट स्ट्रिंग में भी देखा गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मई 2017 17:36 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 एक्टिव में नेटफ्लिक्स के जरिए एचडीआर स्ट्रीमिंग होगी
  • पिछले साल फोन को कंज़्यूमर रिपोर्ट द्वारा खरीदने का सुझाव नहीं मिला था
  • स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है
सैमसंग को हर साल अपने गैलेक्सी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के 'एक्टिव' वेरिएंट लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा अब हर बार की तरह इस साल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 एक्टिव लॉन्च करने को लेकर खुलासा हुआ है। गैलेक्सी एस8 एक्टिव स्मार्टफोन को इंटरनेट पर नेटफ्लिक्स पर देखा गया है। इसके साथ ही इसी मॉडल नंबर वाले यूज़र एजेंट स्ट्रिंग में भी देखा गया।

जाने-माने टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने बताया कि, आने वाले गैलेक्सी एस8 एक्टिव को मॉडल नंबर एसएम-जी8982ए के साथ नेटफ्लिक्स पर देखा गया है। और वीडियो-स्ट्रीमिंग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का कहना है कि डिवाइस एचडीआर स्ट्रीमिंग सपर्ट करता है। अब इस लिस्टिंग को हटा दिया गया है। इसी मॉडल नंबर वाले एक डिवाइस को एक यूज़र स्ट्रिंग ऑनलाइन में देखा गया था, जिससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा लेकिन अभी डिवाइस के बारे में और ज़्यादा जानकारी मिलना बाकी है।

चूंकि, हम 'एक्टिव' वेरिएंट के बारे में बात कर रहे हैं, इसलिए इस फोन में पिछले डिवाइस की तरह सेना के स्तर की सुरक्षा होने की उम्मीद है। लेकिन हैंडसेट में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी एस8 की तरह ही हैं।

यह देखना मज़ेदार होगा कि इस सीरीज़ में आने वाला नया डिवाइस पिछले साल के गैलेक्सी एस7 एक्टिव की तुलना में कितना बेहतर वाटर रेसिस्टेंस होता है। क्योंकि गैलेक्सी एस7 एक्टिव कंज़्यूमर रिपोर्ट्स के प्रोडक्ट टेस्टिंग फर्म में 'वाटर रेसिस्टेंस' साबित नहीं हो पाया था। गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के वाटर रेसिस्टेंस साबित होने में कंज़्यूमर रिपोर्ट को कोई समस्या नहीं हुई, लेकिन कंपनी ने कहा था कि वह फोन को खरीदने का सुझाव नहीं दे सकती क्योंकि यह वाटर रेसिस्टेंस होने के अपने दावों पर खरे नहीं उतरते।
Advertisement

फोन के बारे में कुछ भी कहने से पहले हमें स्मार्टफोन की आधिकारिक रिलीज़ का इंतज़ार करना होगा। लेकिन नेटफ्लिक्स के जरिए एचडीआर सपोर्ट का पता तो चल ही गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Galaxy S8 Active, Mobiles, Android, Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  4. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  2. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  3. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  6. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  8. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  9. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.