सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज की तस्वीरें लीक, दिखने में ऐसा होगा रियर पैनल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 फरवरी 2016 16:13 IST
सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज के फ्रंट पैनल की तस्वीरें लीक करने के बाद भरोसेमंद टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने कुछ नई तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। इन्हें दोनों स्मार्टफोन के बैकपैनल का बताया जा रहा है।

@evleaks द्वारा ट्विटर पर सोमवार को पोस्ट की गई तस्वीरें हैंडसेट के ब्लैक वेरिएंट की हैं। रियर कैमरा फोन के पिछले हिस्से के केंद्र में है, साथ में एलईडी फ्लैश भी। कंपनी का लोगो और हैंडसेट का नाम डिवाइस के क्रमशः मध्य और निचले हिस्से में दिख रहा है। गैलेक्सी एस6 और गैलेक्सी एस6 एज की तरह गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में रियर पैनल पर ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

लीक हुई तस्वीरों से इतना साफ है कि गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में पुराने वर्ज़न के डिजाइन प्रोफाइल को नहीं बदला गया है।

एक अलग रिपोर्ट में टिप्सटर ने कहा कि गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके अलावा सैमसंग द्वारा दोनों हैंडसेट में ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले फंक्शनालिटी इस्तेमाल करने की बात सामने आई है। यह फ़ीचर हर घंटे करीब 1 फीसदी बैटरी की खपत करेगा। इसके अलावा गैलेक्सी एस7 में 3000 और गैलेक्सी एस7 एज में 3600 एमएएच की बैटरी इस्तेमाल करने की बात सामने आई है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस7 5.1 इंच के डिस्प्ले और गैलेक्सी एस7 एज 5.5 इंच के कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। दोनों ही स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होंगे। इन हैंडसेट में एक्सीनॉस 8 ऑक्टा-कोर या स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में 4 जीबी के रैम होने का भी पता चला है। स्टोरेज के लिहाज से हैंडसेट के 32 जीबी और 64 जीबी वाले वेरिएंट होंगे और दोनों ही माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) को सपोर्ट करेंगे। दोनों ही स्मार्टफोन में एफ/1.7 एपरचर वाले 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे।
Advertisement

कंपनी ने सोमवार को ही पुष्टि की थी कि वह 21 फरवरी को बार्सिलोना में गैलेक्सी अनपैक्ड 2016 इवेंट आयोजित करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.