सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 21 फरवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

सैमसंग गैलेक्सी एस7 को 21 फरवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
सैमसंग ने आखिरकार एमडब्ल्यूसी 2016 से पहले अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2016 इवेंट का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट को 21 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है।

कंपनी ने अपने टीज़र वीडियो में कहा कि इस इवेंट में 'अगले गैलेक्सी' को लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि यह बहुप्रतीक्षित सैमसंग गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन हैं। वीडियो में एक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है जिसमें आधे खुला हुआ डब्बा नज़र आ रहा है जिसके किनारों से "7" बनता हुआ दिख रहा है। इसके साथ कंपनी के सैमसंग वीआर हेडसेट की भी झलक दी गई है। उम्मीद है कि इवेंट में इसके बारे में भी कोई जानकारी मिले।

शुरुआत में जानकारी मिली थी कि कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन के चार वेरिएंट लॉन्च करेगी। इन्हें सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 प्लस, गैलेक्सी एस7 एज और गैलेक्सी एस7 + प्लस के नाम से जाना जाएगा। लेकिन ताजा जानकारी सिर्फ दो वेरिएंट को पेश किए जाने को लेकर है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस7 5.1 इंच के डिस्प्ले और गैलेक्सी एस7 एज 5.5 इंच के कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। दोनों ही स्मार्टफोन में सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होंगे। इन हैंडसेट में एक्सीनॉस 8 ऑक्टा-कोर या स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज में 4 जीबी के रैम होने का भी पता चला है। स्टोरेज के लिहाज से हैंडसेट के 32 जीबी और 64 जीबी वाले वेरिएंट होंगे और दोनों ही माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) को सपोर्ट करेंगे। दोनों ही स्मार्टफोन में एफ/1.7 एपरचर वाले 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे।

अब तक सोनी, एलजी, जियोनी ने एमडब्ल्यूसी 2016 से इतर अपने इवेंट के संबंध में जानकारी दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »