जापान में ओसाका यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 75 साल से ऊपर के 1 लाख 90 हजार लोगों पर रिसर्च की और कई चौंकाने वाले नतीजे पाए।
Photo Credit: Unsplash
नई स्टडी कहती है कि आपके दांत आपके जीवन की लम्बाई तय कर सकते हैं।
अगर आप मुंह के दांतों को हल्के में ले रहे हैं तो यह खबर आपकी आंखें खोल देगी। आपके दांतों के ऊपर आपके जीवन की लम्बाई टिकी हुई है! ऐसा हम नहीं एक नई रिसर्च में दावा किया गया है। यह शोध बताता है कि व्यक्ति के दांत कैसे हैं, कितने हैं, दांत कितने स्वस्थ हैं, यह सारी चीजें आपकी आयु की लम्बाई में अहम योगदान देती हैं। यह रिसर्च कहती है कि अच्छे दांतों के साथ आपकी आयु भी लम्बी हो सकती हैं। क्या है वजह, आइए जानते हैं इस स्टडी में क्या कहा गया है।
आपके दांत आपके जीवन की लम्बाई तय कर सकते हैं। जापान में ओसाका यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 75 साल से ऊपर के 1 लाख 90 हजार लोगों पर रिसर्च की और कई चौंकाने वाले नतीजे पाए। रिसर्च के दौरान इन लोगों के दांतों के स्वास्थ्य का गहराई से अध्य्यन किया गया। प्रत्येक दांत को इन्होंने 'स्वस्थ', 'भरा गया दांत', 'गला हुआ दांत', या 'खो चुका दांत' में वर्गीकृत किया।
शोधकर्ताओं ने पाया कि केवल दांतों की संख्या नहीं बल्कि उनका स्वास्थ्य भी यह तय करता है कि कोई व्यक्ति कितना लंबा जीने वाला है। स्टडी में पाया गया कि स्वस्थ दांत, और पेशेवर तरीके से भरे गए दांत भी लम्बी आयु के लिए जिम्मेदार होते हैं। वहीं, इसके उलट जिन लोगों के दांत गल जाते हैं, या जिनके दांतों की संख्या बहुत कम होती है, ऐसे लोग तुलनात्मक रूप से जल्दी दुनिया को विदा कह देते हैं।
BMC Oral Health जर्नल में इन सभी तथ्यों को प्रकाशित किया गया है। जितने ज्यादा स्वस्थ दांत होंगे, चाहे वे भरे हुए हों, आदमी की उम्र लम्बी बनाते हैं। यह नई रिसर्च उन पुराने शोधों को भी सपोर्ट करती है जिनमें कहा गया है कि अस्वस्थ दांतों के कारण स्वास्थ्य समस्याएं ज्यादा पनपती हैं। यह इसलिए भी हो सकता है क्योंकि खराब या गैरमौजूद दांतों के कारण लम्बी सूजन का शिकार व्यक्ति हो सकता है। दांतों के गिर जाने से व्यक्ति को चबाने में दिक्कत हो सकती है और इससे उसको पोषण मिलने में कमी आ सकती है और कुल मिलाकर पूरा स्वास्थ्य ही प्रभावित हो सकता है।
स्टडी इस बात पर जोर देती है कि व्यक्ति को समय-समय पर डेंटल चेकअप करवाते रहना चाहिए। दांतों की रिपेयरिंग करवाने से भी लम्बे स्वास्थ्य का लाभ पाया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग