Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास

Galaxy S27 Pro के लिए कहा गया है कि यह Galaxy S27 Ultra का एक कॉम्पेक्ट वर्जन बनकर आ सकता है।

Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज में अबकी बार नया मेंबर शामिल होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • फोन में संभावित रूप से 6.47 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।
  • Samsung नए Galaxy S27 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप दे सकती है।
  • फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर आने की भी प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S27 सीरीज में अबकी बार नया मेंबर शामिल होने जा रहा है। हाल ही में सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Samsung Galaxy S27 को डेटाबेस लिस्टिंग में देखा गया था। लेकिन अबकी बार Samsung Galaxy S27 Pro भी इस सीरीज में शामिल होने जा रहा है जिसे लेकर लीक में खुलासा हुआ है। सैमसंग एक लंबे समय के बाद किसी सीरीज में Pro वेरिएंट को शुमार करने जा रही है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy S27 Pro में क्या हो सकता है खास। 

Samsung Galaxy S27 सीरीज के लॉन्च में अभी काफी समय है। यह सीरीज 2027 की शुरुआत में पेश की जा सकती है। रोचक रूप से अबकी बार सीरीज में Samsung Galaxy S27 Pro मॉडल भी मौजूद होगा। GSMA डेटाबेस में यह स्मार्टफोन (via) नजर आया है। यानी नया मॉडल Plus और Ultra के बीच में मौजूद होगा। स्टैंडर्ड मॉडल SM-S952U के अलावा अब डेटाबेस में अन्य मॉडल्स भी लिस्टेड दिखाई दिए हैं। इनमें SM-S956U को Galaxy Plus कहा गया है। जबकि SM-S958U को Ultra कहा गया है। यहां Pro वेरिएंट का मॉडल नम्बर SM-S957B बताया गया है। 

Galaxy S27 Pro के लिए कहा गया है कि यह Galaxy S27 Ultra का एक कॉम्पेक्ट वर्जन बनकर आ सकता है। Ultra के कुछ फीचर्स यहां से नदारद रह सकते हैं जिनमें S Pen भी हो सकता है। फोन में संभावित रूप से 6.47 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में अल्ट्रा मॉडल जैसा कैमरा सेटअप आने की संभावना जताई गई है। इसमें मेन कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा समान रहेगा जबकि टेलीफोटो कैमरा कुछ कमतर रह सकता है। फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर आने की भी प्रबल संभावना है। 

Samsung नए Galaxy S27 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप दे सकती है। फोन को लेकर अभी बहुत अधिक डिटेल नहीं सामने आए हैं। कंपनी इस फोन को Ultra के दमदार फीचर्स के लिए पेश कर सकती है जो कि उन यूजर्स के लिए होगा जिन्हें हैवी हैंडसेट पसंद नहीं आते हैं। यानी Ultra की खूबियां लेकिन कॉम्पेक्ट साइज में! शुरुआती जानकारी से अनुमान लग रहा है कि कंपनी सीरीज में हर प्रकार के विकल्प यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा कर ज्यादा से ज्यादा खरीदारों को लुभा सकती है। देखना होगा कि सैमसंग की ओर से नए मॉडल की औपचारिक घोषणा कब तक की जाती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  3. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  4. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  5. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  6. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  7. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  8. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  9. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »