Galaxy S26+ का प्राइस 10 हजार रुपये तक कम हो गया है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमतों में भारी कटौती की गई है।
Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने भारत में सस्ती कर दिया है। सीरीज के लॉन्च के समय से ही ऐसा फीडबैक देखने को मिल रहा था कि ग्राहकों को प्राइसिंग भारी पड़ रही है। अब आखिरकार कंपनी ने सीरीज की भारतीय कीमतों में कटौती कर ग्राहकों को राहत देने की कोशिश की है। अगर बैंक ऑफर्स मिलाकर बात की जाए तो सीरीज को कंपनी ने 19 हजार रुपये तक सस्ता कर दिया है। आइए जानते हैं कैसे पा सकते हैं आप गैलेक्सी एस26 सीरीज पर यह डिस्काउंट।
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमतों में भारी कटौती की गई है। कंपनी ने इसकी कीमतों को गिरा दिया है। 19 हजार रुपये तक का डिस्काउंट यहां पर दिया गया है जिसमें बैंक कार्ड के माध्यम से मिल रहा डिस्काउंट भी शामिल है। Galaxy S26+ का प्राइस 10 हजार रुपये तक कम हो गया है। कंपनी ने बैंक ऑफर के माध्यम से 9 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट दी है जो बैंक कार्ड के माध्यम से खरीदने पर क्लेम की जा सकती है। यानी कुल मिलाकर फोन की कीमत 19 हजार तक कम हो गई है।
Galaxy S26 की कीमत में कंपनी ने सीधी कटौती नहीं की है लेकिन फोन को बैंक कार्ड के माध्यम से 8 हजार रुपये तक डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह Galaxy S26 Ultra को भी कंपनी ने 9000 रुपये तक छूट के साथ खरीदने का मौका दिया है। हालांकि यहां पर कोई एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट कंपनी ने नहीं दिया है। Galaxy S26 Ultra का 12GB + 256GB वेरिएंट अब 139999 रुपये की बजाए 130999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन का 12GB + 512GB वेरिएंट 159999 रुपये की बजाए 150999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन का 16GB + 1TB वेरिएंट 189999 रुपये की बजाए 180999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Galaxy S26+ का 12GB + 256GB वेरिएंट 119999 रुपये की बजाए 1,00999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 12GB + 512GB वेरिएंट को 139999 रुपये की बजाए 120999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Galaxy S26 का 12GB + 256GB वेरिएंट 87999 रुपये की बजाए अब 79999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट को 107,999 रुपये की बजाए 99,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च