Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
Samsung ने भारत में Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर दी है। अब Galaxy S25, S25 FE और S25 Ultra पहले के मुकाबले कम कीमत पर उपलब्ध हैं। Galaxy S25 का बेस वेरिएंट 56,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि S25 FE 44,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं Galaxy S25 Ultra की कीमत घटकर 99,999 रुपये हो गई है। यह प्राइस कट नए Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च के बाद देखने को मिला है। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह ऑफर स्थायी है या सीमित समय के लिए।