Samsung Galaxy S25 Edge: लॉन्च से पहले डिजाइन, बैटरी, कैमरा और कीमत तक ... जानें सबकुछ

Galaxy S25 Edge सैमसंग का अबतक का सबसे पतला और हल्का फोन होगा।

Samsung Galaxy S25 Edge: लॉन्च से पहले डिजाइन, बैटरी, कैमरा और कीमत तक ... जानें सबकुछ

Samsung Galaxy S25 Edge अपने डिजाइन और बिल्ड फैक्टर को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Edge की मोटाई केवल 5.84mm होगी
  • इसका वजन सिर्फ 162 ग्राम होगा
  • फोन तीन टाइटेनियम थीम कलर्स में आ सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy S25 Edge कंपनी की Galaxy S25 सीरीज में एक नया एडिशन होने जा रहा है। यह फोन अपने स्लिम डिजाइन को लेकर शुरू से ही चर्चा में है। लेकिन सिर्फ डिजाइन ही नहीं, इसका प्रोसेसर, बैटरी, कैमरा और अन्य फीचर्स भी कुछ कम नहीं बताए जा रहे। कंपनी ने अधिकारिक रूप से फोन के फुल स्पेसिफिकेशन रिवील नहीं किए हैं, लेकिन लीक्स और अफवाहों में ये काफी समय से सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं Samsung Galaxy S25 Edge के लॉन्च से पहले फोन के बारे में सभी अहम बातें। 

Design
Samsung Galaxy S25 Edge अपने डिजाइन और बिल्ड फैक्टर को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरता आ रहा है। लीक्स की मानें तो इसकी मोटाई केवल 5.84mm होगी जो कि बहुत ज्यादा पतला होने वाला है। इसका वजन सिर्फ 162 ग्राम होगा। इसकी बदौलत यह सैमसंग का अबतक का सबसे पतला और हल्का फोन होगा। फोन में फ्लैट साइड्स होंगे, टाइटेनियम एलॉय फ्रेम होगा और एक सिरेमिक बैक पैनल होगा। फोन तीन टाइटेनियम थीम कलर्स में आ सकता है जिसमें Icy Blue, Silver, और Jetblack शामिल हो सकते हैं। 

Display
Galaxy S25 Edge में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 1-120Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। फोन में 2K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। इसमें 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस कंपनी दे सकती है। डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। बेजल्स मात्र 1.32mm के बताए जा रहे हैं। सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल होगा। 

Processor 
सैमसंग के इस स्लिम फोन में Snapdragon 8 Elite चिप आ सकती है जो कि सीरीज के अन्य मॉडल्स में भी मिलती है। यह 3nm फेब्रिकेशन पर बना प्रोसेसर है और क्लॉक स्पीड 4.47GHz तक जाती है। फोन में 12 जीबी रैम, 512GB स्टोरेज मिल सकती है। 

Camera
Galaxy S25 Edge में 200MP का मेन सेंसर आ सकता है जो कि 1/1.4-inch सेंसर होगा। साथ में 12MP का अल्ट्रावाइड शूटर भी मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 12MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। टेलीफोटो कैमरा के बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

Battery, Charging
Galaxy S25 Edge के लिए अफवाह है कि फोन 3,900mAh बैटरी से लैस हो सकता है जो कि Galaxy Z Flip 6 से भी छोटी है। संभावना है कि यह सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी जिसमें ज्यादा एनर्जी डेंसिटी मिल सकती है। इस बैटरी के लिहाज से फोन में 25W फास्ट चार्जिंग ही आ सकती है। फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी नदारद रह सकता है।

Software
Galaxy S25 Edge फोन One UI 7 पर रन कर सकता है जो कि एंड्रॉयड 15 आधारित होगा। इसमें Galaxy AI फीचर्स जैसे Audio Eraser, Auto Trim, और कई Assist टूल जैसे Note, Photo, Writing, Browsing आदि मिल सकते हैं। 

Release Date
Galaxy S25 Edge के लिए कहा जा रहा है कि फोन 13 मई 2025 को मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन भारत में भी रिलीज होने वाला है क्योंकि इसे BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। चीन और कोरिया में फोन की सेल 23 मई, और अमेरिका में 30 मई से शुरू हो सकती है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर चीन में 14 मई, और अमेरिका में 20 मई से शुरू हो सकते हैं। 

Price
Galaxy S25 Edge की भारत में कीमत 90 हजार रुपये के करीब रह सकती है जिसमें इसका बेस 256GB वेरिएंट आ सकता है। 512 जीबी के लिए प्राइस 97 हजार रुपये के करीब रह सकता है। यूरोप में फोन की कीमत 1200 यूरो (लगभग 1,15,000 रुपये) हो सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »