Samsung Galaxy S24 सीरीज में मिल सकता है Exynos SoC प्रोसेसर

सैमसंग के स्मार्टफोन्स की इस सीरीज में इसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 15:28 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है
  • यह कंपनी की Galaxy S23 सीरीज की जगह लेगी
  • सैमसंग ने पिछले महीने दो फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था

इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स में 2,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung अगले वर्ष की शुरुआत में Galaxy S24 सीरीज लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की Galaxy S23 सीरीज की जगह लेगी। इसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल हो सकते हैं। 

इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है। टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) ने एक लीक में बताया है कि यूरोप में Galaxy S24 सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 SoC दिया जाएगा। Galaxy S24+ में WQHD+ स्क्रीन 3,120 x 1,440 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स में 2,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस टिप्सटर ने Galaxy S24+ का डिजाइन भी लीक किया है। इसमें डिस्प्ले के टॉप पर सेंटर में होल-पंच कटआउट हो सकता है। इस स्मार्टफोन का वजन 195 ग्राम और थिकनेस 7.7 mm की हो सकती है। 
Advertisement

टिप्सटर Revegnus (@Tech_Reve) ने X (पहले Twitter) पर S24 Ultra के स्टोरेज विकल्पों को लीक किया है। इसमें 12 GB + 256 GB और 8 GB + 128 GB के विकल्पों के अलावा 2 TB की स्टोरेज मिल सकती है। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अमेरिका में Galaxy S24 सीरीज में Snapdragon चिपसेट हो सकता है। 

पिछले महीने सैमसंग ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स के लिए कंपनी को भारत में जोरदार डिमांड मिल रही है। Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 के लिए कंपनी को 1,50,000 प्री-बुकिंग मिली हैं।। हाल ही में सैमसंग के भारत में मोबाइल बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, Raju Pullan ने बताया था, "मेड इन इंडिया Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। हमें विश्वास है कि इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की जोरदार डिमांड से हमें इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकेंगे।" इन स्मार्टफोन्स की डिमांड टियर 1 और 2 शहरों में पिछले वर्ष की तुलना में 1.4 गुना बढ़ी है। इसके साथ टियर 3 और 4 शहरों में भी इनकी डिमांड में समान रफ्तार से बढ़ोतरी हुई है। Galaxy Z Flip और Galaxy Z Fold 5 देश में लगभग 10,000 स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। कंपनी ने अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.