200MP कैमरा वाले Samsung Galaxy S23 Ultra 5G और S22 Ultra हुए 35 हजार तक सस्ते, जानें कीमत

Samsung Galaxy 23 Ultra 5G  6.8-इंच Edge QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2023 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy 23 Ultra 5G 6.8-इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy 23 Ultra 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Samsung

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। Amazon Great Indian Festival Sale में Samsung Galaxy S23 Ultra 5G और Samsung Galaxy S22 Ultra 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S23 Ultra 5G और Samsung Galaxy S22 Ultra 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy S23 Ultra 5G पर ऑफर


अमेजन पर Samsung Galaxy S23 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,03,790 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट यानी कि 1500 रुपये तक बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,02,290 रुपये हो जाएगी।  एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 50 हजार रुपये कीमत कम हो सकती है।
Advertisement

Samsung Galaxy 23 Ultra 5G  6.8-इंच Edge QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC पर काम करता है। कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy 23 Ultra 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।


Samsung Galaxy S22 Ultra 5G पर ऑफर


Samsung Galaxy S22 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 84,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में HDFC Bank कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 हजार रुपये फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 74,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 50,000 रुपये बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल निर्भर करता है। यह फोन भारत में बीते साल 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसके हिसाब से 35,000 रुपये कीमत कम हो रही है।
Advertisement

Samsung Galaxy S22 Ultra 5G में 6.8 इंच की एज QHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन में 108 मेगापिक्सल कैमरा, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 40 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • In-built S Pen stylus
  • Superb display
  • Impressive performance
  • Versatile cameras
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Gets warm easily under load
  • Big and bulky
  • No bundled charger
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

40-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.