• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M34 5G का नया 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, Amazon सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट

Samsung Galaxy M34 5G का नया 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, Amazon सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट

Samsung Galaxy M34 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy M34 5G का नया 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, Amazon सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M34 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M34 5G में 6.6 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy M34 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy M34 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Samsung ने अपने Samsung Galaxy M34 5G स्मार्टफोन के लिए भारतीय बाजार में नई स्टोरेज ऑप्शन को पेश किया है। अब Galaxy M34 5G स्मार्टफोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Samsung Galaxy M34 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy M34 5G के नई स्टोरेज वेरिएंट की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy M34 5G के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,499 रुपये है। हालांकि, फेस्टिव सीजन के मौके पर सैमसंग इस स्मार्टफोन को 20,999 रुपये की किफायती कीमत पर पेश कर रहा है। इसके अलावा ग्राहक HDFC Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन के जरिए अतिरिक्त 2 हजार रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।


Samsung Galaxy M34 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy M34 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका Full HD+ रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन 5nm Exynos 1280 SoC प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Samsung Galaxy M34 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI 5 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Samsung Galaxy M34 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 5जी कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। Samsung के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
   
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »