• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S22 Ultra के मार्केटिंग पोस्टर लीक, पिंक गोल्ड कलर में दिखे Galaxy S22, Galaxy S22+ फोन

Samsung Galaxy S22 Ultra के मार्केटिंग पोस्टर लीक, पिंक गोल्ड कलर में दिखे Galaxy S22, Galaxy S22+ फोन

Samsung Galaxy S22 Ultra की लीक तस्वीर से फोन का नया शेड और बैक पैनल डिज़ाइन देखने को मिला है। सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन में पर्पल/रोज़ शेड देखा जा सकता है। इसके अलावा, इन तस्वीरों में नया कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन, क्वाड रियर कैमरा और S पेन सपोर्ट मौजूद है।

Samsung Galaxy S22 Ultra के मार्केटिंग पोस्टर लीक, पिंक गोल्ड कलर में दिखे Galaxy S22, Galaxy S22+ फोन
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S22 सीरीज़ फरवरी 2022 में हो सकती है लॉन्च
  • सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन फोन
  • Samsung Galaxy S22 Ultra में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा
विज्ञापन
Samsung Galaxy S22 सीरीज़ पिछले काफी समय से लीक्स और खबरों का हिस्सा बनी हुई है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी की आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ में Samsung Galaxy S22, Samsung Galaxy S22+ और Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। नई लीक में सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन के आधिकारिक मार्केटिंग पोस्टर सामने आए हैं, जिसमें फोन का अनोखा रियर कैमरा डिज़ाइन और S पेन सपोर्ट देखा जा सकता है। इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एस22 सीरीज़ फोन के कलर ऑप्शन की भी जानकारी अलग से सामने आई है। वनीला सैमसंग गैलेक्सी एस22 और सैमसंग गैलेक्सी एस22 प्लस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में आ सकता है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन रेड वेरिएंट में आ सकता है।

Samsung Galaxy S22+ और Samsung Galaxy S22 Ultra के आधिकारिक मार्केटिंग पोस्टर्स को LetsGoDigital द्वारा शेयर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आगामी सीरीज़ के प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S22 Ultra मोनिकर के साथ आएगा न कि Samsung Galaxy S22 Note Ultra के साथ।

गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा की लीक तस्वीर से फोन का नया शेड और बैक पैनल डिज़ाइन देखने को मिला है। सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन में पर्पल/रोज़ शेड देखा जा सकता है। इसके अलावा, इन तस्वीरों में नया कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन,  क्वाड रियर कैमरा और S पेन सपोर्ट मौजूद है। गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन का एस पेन वेरिएंट ब्लैक कलर में देखा जा सकता है, जबकि उसकी टिप में फोन जैसा शेड मौजूद है।

Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22+ स्मार्टफोन के रेंडर्स को Ahmed Qwaider (@AhmedQwaider888) के कॉलेब्रेशन में LetsGoDigital द्वारा शेयर किया गया है। रेंडर्स में आगामी फोन पिंक गोल्ड कलर में देखा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज़ में मैट फिनिश मिलेगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस कलर का कोड #E2B9B3 हो सकता है। इसके अलावा, आगामी एस सीरीज़ फोन में एंटी-फिंगरप्रिंट ग्लास मिल सकता है। वहीं, फोन IP68 रेटिंग के साथ आएंगे, जो कि फोन को डस्ट एंड वाटर प्रूफ बनाते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन के रेड कलर ऑप्शन का नाम 'बर्गंडी' हो सकता है। फिलहाल, इससे संबंधित आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, तो ऐसे में इस खबर को अफवाह मात्र समझना ठीक रहेगा।

लीक में यह भी जानकारी मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी एस22 फोन में 3,700mAh की बैटरी के साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जबकि एस22 प्लस फोन में 4,500mAh बैटरी के साथ 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। वहीं, गैलेक्सी एस22 अल्ट्रा फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

फिलहाल, सीरीज़ लॉन्च तारीख सामने नहीं आई है। हालांकि, माना जा रहा है कि फोन अगले साल 8 या फिर 9 फरवरी को लॉन्च हो सकते हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • कमियां
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
रियर कैमराहां
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »