Samsung Galaxy S22, Galaxy Tab S8 की प्री-बुकिंग लॉन्च से पहले शुरू, सस्ता हुआ ये फोन

Samsung Galaxy S22 सीरीज़ को लेकर जानकारी दी गई है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 या फिर Exynos 2200 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि अलग-अलग क्षेत्रों पर निर्भर करेगा। इन स्मार्टफोन्स में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 24 जनवरी 2022 11:15 IST
ख़ास बातें
  • प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को मिलेंगे $50 (लगभग 7,000 रुपये)
  • प्री-बुकिंग के लिए ग्राहकों को नहीं देनी होगी कोई कीमत
  • Snapdragon 8 Gen 1 या फिर Exynos 2200 प्रोसेसर से लैस होगी सीरीज़
Samsung ने अपनी आगामी गैलेक्सी एस22 स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च से पहले इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन्स को Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी, जो कि अगले महीने आयोजित होगा। हालांकि, लॉन्च से पहले कंपनी ने अब अमेरिका में सैमसंग के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन और आगामी Galaxy Tab S8 की प्री-बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब-तक कंपनी ने इन डिवाइस के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन संबंधी जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की है।

Samsung ने पहले Galaxy S21 और Galaxy Note 20 स्मार्टफोन के लिए पहले प्री-बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की थी, कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक ग्राहकों को Galaxy S22 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग के लिए किसी तरह की कीमत अदा नहीं करनी होगी। सैमसंग की वेबसाइट पर यह भी जानकारी दी गई है कि जो ग्राहक स्मार्टफोन्स को प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें $50 (लगभग 3,726 रुपये) प्राप्त होंगे जिसका इस्तेमाल वह कंपनी की वेबसाइट पर अन्य प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए कर सकते हैं। सैमसंग ने फिलहाल आधिकारिक रूप से यह खुलासा नहीं किया है कि अगला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट कब आयोजित होने वाला है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह इवेंट 8 फरवरी को आयोजिति किया जाएगा।

Samsung Galaxy S22 सीरीज़ को लेकर जानकारी दी गई है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 या फिर Exynos 2200 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि अलग-अलग क्षेत्रों पर निर्भर करेगा। इन स्मार्टफोन्स में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिल सकती है। हाई-एंड Samsung Galaxy S22 Ultra को लेकर कहा जा रहा है कि यह S पेन सपोर्ट के साथ आएगा। Samsung के प्रेसिडेंट और MX Business के प्रमुख TM Roh ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कंपनी की आगामी Samsung Galaxy S22 सीरीज़ लॉन्च को टीज़ किया। उन्होंने जानकारी दी कि गैलेक्सी एस सीरीज़ की नेक्सट जनरेशन जल्द ही पेश की जाएगी। Roh ने इसे साल की अब-तक की सबसे “Noteworthy” सीरीज़ बताया।

इसी के साथ Samsung Galaxy A52s फोन की कीमत भारत में सस्ती हो गई है। 91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी ए52एस का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में 35,999 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसे महज 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में की कीमत 37,999 रुपये थी, जिसे आप अब 32,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • Polycarbonate back
  • Average battery life
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 2100

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 990

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67 rating, unique design
  • High-quality stereo speakers
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Good selfie camera
  • Fluid software experience
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera performance
  • Video recording lacks stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.