Samsung Galaxy S20 सीरीज इस दिन हो सकती है लॉन्च, कीमत भी हुई लीक

Samsung Galaxy S20 सीरीज में तीन फोन शामिल होंगे, जिनमें गैलेक्सी एस20, गैलेक्सी एस20प्लस और गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा शामिल होंगे। कथित तौर पर यह सीरीज अगले महीने के बीच में लॉन्च हो सकती है।

Samsung Galaxy S20 सीरीज इस दिन हो सकती है लॉन्च, कीमत भी हुई लीक

Samsung Galaxy S20 Series फ्रांस में 11 फरवरी 2020 को पेश हो सकती है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S20 Series 5G और 4G दोनों वेरिएंट में लॉन्च हो सकती है
  • इस सीरीज के 4जी और 5जी वेरिएंट की कीमत में 100 यूरो का अंतर होगा
  • गैलेक्सी एस20 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी
विज्ञापन
Samsung Galaxy S20+ LTE फोन का सपोर्ट पेज कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हो गया है। खबर थी कि फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा, लेकिन पेज को देखने से पता चलता है कि यह फोन केवल 5G ही नहीं, बल्कि 4G सपोर्ट के साथ भी आ सकता है। इसके अलावा फ्रांस से आई एक रिपोर्ट में इस सीरीज में आने वाली तीनो डिवाइस - Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra की कीमत की जानकारी मिली है। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि ये फोन फ्रांस में 13 मार्च को लॉन्च होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस20प्लस एलटीई का यह पेज कंपनी की गलती से थोड़ी समय के लिए लाइव हुआ था, जिसे सबसे पहले SamMobile ने देखा था। पेज मे यह फोन SM-G985F मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। इससे अंदाजा लगा है कि सैमसंग इस फोन के 5जी मॉडल के साथ 4जी मॉडल भी लॉन्च करेगा। इस फोन का 5जी मॉडल SM-G986F मॉडल नंबर के साथ लॉन्च हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि सैमसंग Galaxy S20+ का 5G मॉडल केवल यूएस जैसी बड़ी मार्केट में ही लॉन्च हो और भारत समेत अन्य मार्केट में इस फोन का 4G वेरिएंट ही लॉन्च किया जाए।
 

Samsung Galaxy S20 Series Price (Expected)

Samsung Galaxy S20 Series के सभी फोन की कीमत की बात करें तो गैलेक्सी एस20 की कीमत 900 यूरो (लगभग 71,000 रुपये), गैलेक्सी ए20प्लस की कीमत 1,000 यूरो (लगभग 78,900 रुपये) से ज्यादा और गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा की कीमत 1,300 यूरो (लगभग 102,500 रुपये) से ज्यादा हो सकती है। कथित तौर पर ये कीमत इन फोन के बेस वेरिएंट की है और इनके हाई-एंड वेरिएंट की कीमत ज्यादा होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गैलेक्सी एस20 और गैलेक्सी एस20प्लस 4जी और 5जी वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। वहीं, गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा केवल 5जी वर्ज़न में उपलब्ध होगा। खबर है कि फोन 4जी और 5जी वेरिएंट के बीच 100 यूरो (लगभग 7,490 रुपये) का अंतर होगा।

Frandroid की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस 20 सीरीज फ्रांस में 13 मार्च को लॉन्च होगी। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस फोन के प्री-ऑर्डर ग्लोबल लॉन्च के तुरंत बाद 11 फरवरी को शुरू किए जा सकते हैं, जिसके एक महीने बाद इस सीरीज की सेल शुरू हो जाएगी।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.90 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सिनोस 990
फ्रंट कैमरा40-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + Depth
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »