Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy S10+ बेंचमार्क साइट पर लिस्ट

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung अगले साल Samsung Galaxy S10 सीरीज को लॉन्च करेगी। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एस10+ को बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy S10+ बेंचमार्क साइट पर लिस्ट

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy S10+ बेंचमार्क साइट पर लिस्ट

ख़ास बातें
  • 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला हो सकता है Samsung Galaxy S10 Lite
  • क्वाडएचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S10+
  • सैमसंग गैलेक्सी एस10 में हो सकता है Artistic Live Focus मोड
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung अगले साल Samsung Galaxy S10 सीरीज को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक होने लगे हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज के तीन वेरिएंट होंगे और इसका सबसे प्रीमियम वेरिएंट होगा Samsung Galaxy S10+ तो वहीं इस सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल Samsung Galaxy S10 Lite होगा। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एस10+ को बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

लिस्टिंग से Samsung Galaxy S10+ के कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। कंपनी ने Galaxy S10 सीरीज के लिए 'Artistic Live Focus' मोड को पेटेंट कराया है। Galaxy S10 Lite का मॉडल नंबर SM-G975 भी लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से पता चला है कि 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल होगा। गैलेक्सी एस10+ का मॉडल नंबर SM-G975 है। क्वाडएचडी+ डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1440x3040 पिक्सल है। ये दोनों ही स्मार्टफोन HTML5 बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं और इसे सबसे पहले Mobielkopen वेबसाइट ने रिपोर्ट किया है।

मजेदार बात तो यह है कि Galaxy S10+ की तुलना में Galaxy S10 Lite ने बेहतर स्कोर किया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह अभी टेस्ट डिवाइस हैं। Galaxy Club पर यह जानकारी सामने आई है कि सैमसंग ने यूरोपियन यूनियन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑफिस में आर्टिस्टिक लाइव फोकस फीचर के लिए ट्रेडमार्क कराया है। इस फीचर को गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10+ हैंडसेट में दिया जा सकता है।

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि गैलेक्सी एस10+ स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर फोटोग्राफी के लिए तीन रियर कैमरे हो सकते हैं। बता दें कि, गैलेक्सी एस10 सीरीज को Mobile World Congress (MWC) 2019 से पहले आयोजित सैमसंग अनपैक्ड इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »