सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 2016 में हो सकता है एक्सीनॉस 7870 चिपसेट

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 2016 में हो सकता है एक्सीनॉस 7870 चिपसेट
विज्ञापन
करीब एक महीने पहले जीएफएक्स बेंच लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) स्मार्टफोन में स्नापड्रैगन प्रोसेसर का पता चला था। अब एक दूसरी बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर इस स्मार्टफोन के एक और वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है।

गीकबेंच लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) के एक्सीनॉस 7870 चिपसेट के साथ आने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा इस लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग के इस कथित फोन में 3 जीबी रैम हो सकता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो 6.0.1 पर चलेगा।

गीकबेंच पर लिस्ट हुए स्मार्टफोन को एसएम-जी610एफ कोडनेम दिया गया है। इस वेरिएंट के भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं दूसरी तरफ, खबर है कि स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस वेरिएंट को चीनी बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

हाल ही में एसएम-जी610एफ नाम से एक और वेरिएंट का खुलासा ज़ौबा लिस्टिंग से हुआ था। ज़ौबा लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर का भी पता चला था।

पिछले महीने ही भारत में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.1 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 151.8 x 77.5 x 8.2 एमएम और वज़न 172 ग्राम है। 4जी एलटीई के अलावा स्मार्टफोन 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ग्लोनास जैसे फीचर सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung mobile, Samsung smartphone, Samsung galaxy on7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »