• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
सैमसंग ने ऑन सीरीज में अपने नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन7 प्रो और गैलेक्सी ऑन5 प्रो लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी ऑन7 और गैलेक्सी ऑन5 के अपग्रेडेड फोन हैं। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो और गैलेक्सी ऑन5 प्रो ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में क्रमशः 11,190 रुपये व 9,190 रुपये में मिलेंगे।

सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होंगे। इन दोनों फोन के साथ कई ऑफर भी मिलेंगे। इनमें 6,000 रुपये की कीमत वाला थॉमस कुक का हॉलीडे ऑफर और आइडिया प्रीपेड यूज़र के लिए 12 महीने तक 343 रुपये में 2 जीबी डेटा+200 मिनट+200 एसएमएस या 494 रुपये में 3 जीबी डेटा+300 मिनट+ 300 एसएमएस ऑफर भी मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलते हैं। सैमसंग के इन स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट वाले ये फोन वीओएलटीई के साथ 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से लैस हैं। इन फोन में ओपेरा मैक्स का अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड दिया गया है जिसे लेकर यूज़र से वादा किया गया है कि वे 50 प्रतिशत तक डेटा बचाने के साथ एस बाइक मोड को भी इनेबल कर सकेंगे।
 

सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 है। इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.1 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 151.8 x 77.5 x 8.2 एमएम और वज़न 172 ग्राम है। 4जी एलटीई के अलावा स्मार्टफोन 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ग्लोनास जैसे फीचर सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी।


अब बात सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो की। इस फोन में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस 3475 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2 और 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन का डाइमेंशन 142.3 x 72.1 x 8.5 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।  4जी एलटीई के अलावा स्मार्टफोन में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ग्लोनास जैसे फीचर मौज़ूद है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2600 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »