लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की तस्वीरें लीक

लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की तस्वीरें लीक
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन कोरल ब्लू कलर वेरिएंट में भी मिलेगा
  • गैलेक्सी नोट7 में टॉप बेज़ेल के ऊपर एक आइरिस स्कैनर होगा
  • लॉन्च इवेंट को सैमसंग की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा
विज्ञापन
लॉन्च से ठीक पहले, सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की तस्वीरें लीक हो गई हैं। ऐसा लगता है कि ऑनलाइक लीक हुईं ये तस्वीरें आधिकारिक प्रेस रेंडर हैं। इन तस्वीरों में स्मार्टफोन को हर एंगल से देखा जा सकता है। इसके अलावा एक दूसरे लीक में इस स्मार्टफोन के यूरोप के लॉन्च से जुड़ी तारीख का पता चला है।

तीन लीक तस्वीरों (वाया नोव्हेयरएल्स) से पिछली कई रिपोर्ट में आए स्पेसिफिकेशन का ही खुलासा होता है। इस स्मार्टफोन में एक एज डिस्प्ले, आइरिस स्कैनर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हो सकता है। नई लीक में भी पिछली खबरों की तरह ही सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के ब्लैक, सिल्वर और कोरल ब्लू जैसे तीन कलर वेरिएंट में आने की पुष्टि हुई है।

इन लीक तस्वीरों केसाथ ही एक टिप्सटर ने गैलेक्सी नोट7 के साथ लॉन्च होने वाले गियर वीआर हेडसेट की एक स्पष्ट तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर से पता चलता है कि भले ही यह स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ लॉन्च हो, लेकिन डिज़ाइन के मामले में बहुत ज्यादा अपग्रेड नहीं किए गए हैं। गियर वीआर हेडसेट पुराने सैमसंग गैलेक्सी नोट डिवाइस को भी सपोर्ट करेगा। गियर वीआर हेडसेट को 90 यूएस डॉलर (करीब 6,700 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।
 

गैलेक्सी नोट7 को 849 यूरो (करीब 63,000 रुपये) में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च के दिन से ही यह स्मार्टफोन कोरिया में उपलब्ध होगा। एंड्रॉयड प्लेनेट की एक नई रिपोर्ट से खुलासा होता है कि यह फैबलेट 16 अगस्त को यूरोप के बाजार में उपलब्ध होगा।

सैमसंग द्वारा इस स्मार्टफोन में 5.8 इंच क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन को प्रोसेसर के आधार पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 और एक्सनॉस 8893 दो वेरिएंट में 6 जीबी रैम (10एनएम चिप) के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, फोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम के आने की खबरें भी हैं। इसके अलावा नोट7 में 12 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्स फ्रंट कैमरा डुअल पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ दिया जा सकता है। सैमसंग अपने नए नोट में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3600 एमएएच की बैटरी दे सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

गैलेक्सी नोट7 को मंगलवार को न्यूयॉर्क में रात 8.30 बजे अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जाना है। इवेंट की सैमसंग की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। दिग्गज़ कोरियन कंपनी ने भारतीय बाजार में इस फोन के लिए उत्सुकता बढ़ाने के इरादे से प्री-रजिस्ट्रेशन भी कराना शुरू कर दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »