Samsung Galaxy Note 9 मिलेगा फ्लिपकार्ट पर, टीज़र से खुलासा

Samsung Galaxy Note 9 स्मार्टफोन को 9 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Samsung Galaxy Note 9 मिलेगा फ्लिपकार्ट पर, टीज़र से खुलासा
ख़ास बातें
  • Galaxy Note 9 में 6.4 इंच का क्वाडएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले
  • 8 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद
  • गैलेक्सी नोट 9 में अपग्रेडेड डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने का अनुमान
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 9 स्मार्टफोन को 9 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। वेबसाइट पर सैमसंग द्वारा अगले गैलेक्सी नोट फोन के लिए जारी किए गए टीज़र वीडियो का भी इस्तेमाल हुआ है। Galaxy Note 9 की लिस्टिंग तो यही इशारा है कि फोन को ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के कुछ दिनों बाद ही भारत में पेश किया जाएगा। हम भरोसे के साथ कह सकते हैं कि सैमसंग के इस प्रीमियम स्मार्टफोन को दुनिया के अन्य मार्केट के साथ ही भारत में लाया जाएगा। इसके अलावा दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने भारत में गैलेक्सी नोट 9 को बेचने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ अपनी पुरानी साझेदारी को बरकरार रखा है।

Flipkart की वेबसाइट पर Galaxy Unpacked नाम का एक अलग सेक्शन बनाया गया है। यह एंड्रॉयड और आईओएस ऐप और मोबाइल वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इस सेक्शन से हैंडसेट की कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जैसा कि हमने आपको बताया, फोन के लिए तीन वीडियो टीज़र का इस्तेमाल हुआ है जो Galaxy Note 9 के तेज़ प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और ज़्यादा स्टोरेज की ओर इशारा करते हैं। आप चाहें तो अपना नाम, ईमेल आईडी और फोन नंबर देकर गैलेक्सी नोट 9 के आने के संबंध में नोटिफिकेशन पा सकते हैं।
 
al736i7g

फ्लिपकार्ट की वेबसाइट से Samsung Galaxy Note 9 की कीमत का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन पुरानी रिपोर्ट पर गौर करें तो नया हैंडसेट चुनिंदा मार्केट में 24 अगस्त से बेचा जाएगा। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत करीब 79,500 रुपये होने की उम्मीद है। यह भी जानकारी सामने आई है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की प्री-ऑर्डर बुकिंग 9 अगस्त से ही शुरू हो जाएगी। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को 9 अगस्त को न्यू यॉर्क में होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किया जाएगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy Note 9 में 6.4 इंच का क्वाडएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले दिया जाएगा जो 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला होगा। हैंडसेट में 8 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। Samsung द्वारा गैलेक्सी नोट 9 अपग्रेड किया हुआ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने का अनुमान है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि गैलेक्सी नोट के इस मॉडल के ग्लोबल वेरिएंट में एक्सीनॉस 9810 चिपसेट होगा, लेकिन हाल ही में जानकारी सामने आई कि यह नए एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, अमेरिकी वेरिएंट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आएगा।

बीते साल के Galaxy Note 8 के अपग्रेड होने के कारण Samsung Galaxy Note 9 में अपग्रेडेड एस पेन दिए जाने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Flipkart
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »