Samsung Galaxy Note 9 आज होगा लॉन्च

Samsung का फ्लैगशिप हैंडसेट Galaxy Note 9 आज लॉन्च होगा। Samsung Galaxy Note 9 के एस पेन पर सभी की नजर होगी क्योंकि S Pen को कई कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है।

Samsung Galaxy Note 9 आज होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 9 लॉन्च इवेंट रात 8:30 बजे से शुरू
  • 24 अगस्त से शुरू हो सकती है सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की बिक्री
  • S Pen को कई कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है
विज्ञापन
Samsung का फ्लैगशिप हैंडसेट Galaxy Note 9 आज लॉन्च होगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे (11am EST) शुरू होगा। सैमसंग ने इच्छुक ग्राहकों के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इस साल Samsung Galaxy Note 9 के एस पेन पर सभी की नजर होगी क्योंकि S Pen को कई कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है। याद करा दें कि लॉन्च के दौरान भारत में Samsung Galaxy Note 8 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 67,900 रुपये थी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की बिक्री 24 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट समाप्त होने के साथ ही Samsung Galaxy Note 9 प्री-बुकिंग शुरू हो जाए। ग्लोबल लॉन्च के बाद उम्मीद है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 जल्द भारत और पोलैंड मार्केट में एंट्री करेगा। Samsung Galaxy Note 9 लॉन्च इवेंट को लाइव देखने के लिए खबर में आपको कंपनी का यूट्यूब लिंक मिलेगा। लॉन्च इवेंट लाइव होते ही खबर में लिंक को जोड़ा जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। लॉन्च से पहले हैंडसेट को Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है।
 

Samsung Galaxy Note 9 के कथित स्पेसिफिकेशन

लीक से मिली जानकारी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ डिस्प्ले होगा, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 हो सकता है। स्मार्टफोन में इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 होगा, जो इससे पहले Samsung Galaxy S9 में आया था। कैमरा की बात करें तो सैमसंग का यह फैबलेट डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के चिपसेट के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। भारत में Samsung Galaxy Note 9 एक्सीनॉस 9820 चिपसेट और अमेरिका में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम आने की उम्मीद है। बैटरी क्षमता 4000 एमएएच है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के साथ मिलने वाला एस पेन ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ आएगा। S Pen को कैमरे के लिए एक रिमोट कंट्रोल के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा

Samsung Galaxy Note 9 की कीमत

इंडोनेशिया से सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, 128 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 13,500,000 (लगभग 64,000 रुपये) होगी. वहीं इसके सबसे महंगे मॉडल में 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसकी रूस में कीमत IDR 17,500,000 (लगभग 82,800 रुपये) होगी। ग्राहकों के लिए सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को ब्लैक, ब्लू और कॉपर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »