Samsung Galaxy Note 9 आपको मिलेगा 7,900 रुपये में, लेकिन....

Samsung Galaxy Note 9 की प्री-बुकिंग एयरटेल ऑनलाइन स्टोर (www.airtel.in/onlinestore) पर शुरू हो गई है।

Samsung Galaxy Note 9 आपको मिलेगा 7,900 रुपये में, लेकिन....
ख़ास बातें
  • Airtel Online Store पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की प्री-बुकिंग शुरू
  • 22 अगस्त से भारत में शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की बिक्री
  • डुअल सिम वेरिएंट के साथ आएगा Samsung Galaxy Note 9
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Note 9 को अपने ऑनलाइन स्टोर पर बेचेगी। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 67,900 रुपये है। Airtel Online Store (www.airtel.in/onlinestore) पर सैमसंग Galaxy Note 9 की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप हैंडसेट 10,000 रुपये से भी कम कीमत के डाउन पेमेंट पर एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। गैलेक्सी नोट 9 को 7,900 रुपये के डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है। 7,900 रुपये के डाउन पेमेंट के बाद 24 महीनों तक हर महीने 2,999 रुपये की ईएमआई का भुगतान करना होगा। यह स्कीम पोस्टपेड प्लान के साथ आएगी। संभवत: 22 अगस्त से सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

बिल्ट-इन पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को हर महीने 100 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, एक साल के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप, एयरटेल टीवी और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सिक्रिप्शन मिलेगा। केवल इतना ही नहीं, फ्री एयरटेल डिवाइस प्रोटेक्शन पैकेज भी दिया जाएगा। Samsung Note 9 का 128 जीबी वेरिएंट एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और मेटलिक कॉपर कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में 6.4 इंच क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले 2.0 डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है। पहली बार गैलेक्सी नोट सीरीज में इतनी बड़ा डिस्प्ले दी गई है। यह हैंडसेट 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। कैमरा की बात करें तो Galaxy Note 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के होंगे जिनका अर्पचर (एफ/1.5-एफ/2.4) होगा। रियर कैमरे से आप 2x ऑप्टिकल जूम और 10x तक डिजिटिल जूम कर पाएंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है जिसका अर्पचर एफ/1.7 है।
 

Airtel Online Store से ऐसे खरीदें  Samsung Galaxy Note 9

सबसे पहले तो www.airtel.in/onlinestore पर जाएं। डिवाइस लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 पर क्लिक करें। योग्यता की जांच कर इंस्टेंट लोन एप्रूवल मिल जाएगा, जिसके बाद आप डाउन पेमेंट कर सकेंगे। 22 अगस्त के बाद प्री-बुकिंग के दौरान दिए गए पते पर डिलीवरी हो जाएगी। डिवाइस एक्टिवेशन पर एयरटेल पोस्टपेड प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद यूजर हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वायस कॉलिंग की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

Samsung Galaxy S9, Samsung Galaxy S9+, सैमसंग गैलेक्सी एस8, Samsung Galaxy S8+, सैमसंग गैलेक्सी  ए8+, Samsung Galaxy C9 Pro, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, iPhone 6, आईफोन 6एस, iPhone 6s Plus, आईफोन 7, iPhone 7 Plus, आईफोन 8, iPhone 8 Plus, आईफोन एक्स, Apple Watch, गूगल पिक्सल, Google Pixel 2, गूगल पिक्सल 2एक्सएल, Nokia 8 Sirocco, नोकिया 7 प्लस और Nokia 6.1। बता दें कि एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर यह सभी प्रीमियम हैंडसेट्स भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Versatile S Pen
  • Good display and sound quality
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Screen reflections are unavoidable
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9810
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy Note 9, Airtel Online Store
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  2. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  3. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  5. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  6. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ
  8. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  9. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  10. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »