• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की तस्वीरें लीक, आइरिस स्कैनर व डुअल एज डिस्प्ले का खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की तस्वीरें लीक, आइरिस स्कैनर व डुअल एज डिस्प्ले का खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की तस्वीरें लीक, आइरिस स्कैनर व डुअल एज डिस्प्ले का खुलासा
विज्ञापन
सैमसंग के आने वाले फ्लैगशिप नोट फैबलेट की लॉन्च की तारीख पास आने के साथ ही लीक और खबरें भी बढ़ती जा रही है। अब सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की नई तस्वीरें लीक हुई हैं जिसमें इस हैंडसेट को हर तरफ से देखा जा सकता है।

नई तस्वीरों को टिप्सटर स्टीव हेमर्स्टऑफर ने लीक किया है। उनका दावा है कि ये तस्वीरें सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 प्रोटोटाइप स्मार्टफोन की हैं। इस तस्वीर में डिस्प्ले पैनल के ऊपर की तरफ एक आइरिस स्कैनर देखा जा सकता है। फोन का होम बटन कुछ अलग दिख रहा है, पर याद रहे यह तस्वीर एक प्रोटोटाइप हैंडसेट की है। इस नए लीक में भी सैमसंग के इस नए नोट में डुअल एज़ डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है। सैमसंग द्वारा इस बार रेगुलर डिस्प्ले वेरिएंट पेश ना करने की उम्मीद है। इस बार नोट 7 का सिर्फ डुअल-एज डिस्प्ले वेरिएंट ही लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में वॉल्यूम बटन को बायीं तरफ सबसे ऊपर देखा जा सकता है और दायीं तरफ पावर बटन है।

खबर है कि इस साल सैमसंग नोट 6 के बजाय गैलेक्सी नोट 7 के तौर पर लॉन्च करेगी। दरअसल, कंपनी नोट और गैलेक्सी एस सीरीज के नामांकरण बीच सामंजस्य बनाना चाहती है। कंपनी ने इस साल एस सीरीज के तहत अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज लॉन्च किए हैं।
 

सैमसंग अपने अगले नोट फैबलेट को 2 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। खबरों के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 7 में 6 इंच क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा (डुअल-पिक्सल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ), 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफिकेशन होगा। फोन में 3600 एमएएच की बैटरी होगी।

इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को अंतूतू की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इसके स्पेसिफिकेशन गीकबेंच पर लिस्ट किए गिए इसी हैंडसेट से थोड़े अलग हैं। गीकबेंच पर एंड्रॉयड 7.0 नॉगट और 3 जीबी रैम से लैस हैंडसेट को किया गया था। एसएम-एन930एफ कोडनेम से लिस्ट किए गए इस हैंडसेट को सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 माना जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »