सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक
विज्ञापन
सैमसंग करीब एक महीने बाद अपने अगले नोट मॉडल से पर्दा उठा लेगी। इस बीच हैंडसेट से जुड़ी जानकारियां लीक होने का सिलसिला जारी है। अब इंटरनेट पर गैलेक्सी नोट 7 के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। इसके अलावा नए होम बटन डिजाइन का पता चला है और साथ में सैमसंग के नए टचविज़ यूएक्स बीटा वर्ज़न की पहली झलक भी मिली है।

चीन के एक टिप्सटर ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के कथित स्पेसिफिकेशन को लेकर दावा किया है कि इसके दो वेरिएंट होंगे। एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 वाला और दूसरा एक्सीनॉस 8893 चिपसेट से लैस। कयास लगाए जा रहे हैं कि स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वाले वर्ज़न को अमेरिका जैसे चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, एक्सीनॉस मॉडल की बिक्री भारत जैसे इमर्ज़िंग मार्केट में होगी।

इसके अलावा गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच का क्वाड-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 6 जीबी रैम, 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4000 एमएएच की बैटरी और एंड्रॉयड 6.0.1 पर आधारित टचविज़ ग्रेस यूएक्स ओेएस होने का पता चला है। गौर करने वाली बात है कि चीनी टिप्सटर के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन 256 जीबी स्टोरेज वाला पहला स्मार्टफोन होगा। गैलेक्सी नोट 7 के संबंध में चीनी टिप्सटर द्वारा किए गए दावे नामी टिप्सटर इवान ब्लास के दावे से काफी मेल खाते हैं।
 
samsung_iris_scanner_patentlymobile

इसके अलावा सैमसंग की नई पेटेंट अर्जी से खुलासा हुआ है कि गैलेक्सी नोट 7 में अलग किस्म का होम बटन होगा। पेटेंटली मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग अपने गैलेक्सी नोट 7 के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर डालने के अलग-अलग तरीकों पर विचार कर रही है। एक डिजाइन में तो होम बटन वर्गाकर है। अलग पेटेंट अर्जी से पता चला है कि सैमसंग रियर हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। इसके अलावा लीक हुए पेटेंट के कागजातों से  सैमसंग द्वारा आइरिस स्कैनर टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करने के तरीकों का पता चला है।

इन सबके अलावा इंटरनेट पर लीक हुए एक वीडियो में नए टचविज़ यूएक्स के बारे में बताया गया है। इसके गैलेक्सी नोट 7 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वीडियो के आधार पर कहा जा सकता है कि नए टचविज़ ग्रेस यूएक्स में नया नोटिफिकेशन पैनल, बदला हुआ सेटिंग्स मेन्यू, नए रंग और कुछ नए कस्टमाइजेशन के विकल्प होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »