• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की ब्रांडिंग हुई लीक, आइरिस स्कैनर के बारे में जानकारी फिर आई सामने

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की ब्रांडिंग हुई लीक, आइरिस स्कैनर के बारे में जानकारी फिर आई सामने

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की ब्रांडिंग हुई लीक, आइरिस स्कैनर के बारे में जानकारी फिर आई सामने
विज्ञापन
सैमसंग के अगले गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन को लेकर एक बार फिर दावा किया गया है कि इसे गैलेक्सी नोट 7 नाम से लॉन्च किया जाएगा। जाने-माने फोन टिप्सटर इवान ब्लास ने ट्विटर पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की ब्रांडिंग के बारे में जानकारी साझा की है। इवान ने कई ट्वीट कर आगे जानकारी दी कि गैलेक्सी नोट 7 में आइरिस स्कैनर होगा। अगर ऐसा होता है, तो गैलेक्सी नोट 7 सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें यह टेक्नोलॉजी दी जाएगी।

इससे पहले कोरिया से आई एक खबर में कहा गया था कि कोरिया की कैमरा मॉड्यूल निर्माता पैट्रोन सैमसंग को आइरिस कैमरा मॉड्यूल सप्लाई करेगी। ऐसा कहा गया था कि पैट्रोन ने गैलेक्सी नोट 7 के लिए बायोमीट्रिक मॉड्यूल सप्लाई करने वाले इस टेंडर को कई महीने पहले जीता था। याद दिला दें, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने हाल ही में भारत में बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए आइरिस स्कैनर वाले सैमसंग गैलेक्सी टैब को लॉन्च किया था।

एक दूसरे ट्वीट में, ब्लास ने आने वाले सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया है। सैमसंग के इस नए नोट में 5.7 इंच क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है जो पिछले साल के सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 के जैसा ही है। इस हैंडसेट में डुअल-पिक्सल पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस) के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। बता दें कि, गैलेक्सी नोट 5 में भी 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया था।

इसके अलावा कथित गैलेक्सी नोट 7 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ) होने की उम्मीद है। जिसका मतलब है कि गैलेक्सी नोट 7 के बेस मॉडल को 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इवान ब्लास ने नोट 7 के वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफाइड होने की बात भी कही है। एक लीक में सामने आई जानकारी के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 7 ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा। हाल ही में सैमसंग द्वारा भरे गए एक एप्लिकेशन से पता चला था कि गैलेक्सी नोट 7 ब्लू कोरल कलर विकल्प के साथ आ सकता है।

इससे पहले एक लीक तस्वीर में दावा किया गया था कि सैमसंग अपने अगले नोट फैबलेट को 2 अगस्त को लॉन्च कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »