सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आइरिस स्कैनर होने की पुष्टि: रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आइरिस स्कैनर होने की पुष्टि: रिपोर्ट
विज्ञापन
सैमसंग के अगले गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन में पिछले फोन की तुलना में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानकारी मिली है कि सैमसंग इसे नोट 6 के बजाय गैलेक्सी नोट 7 के तौर पर लॉन्च करेगी। दरअसल, कंपनी नोट और गैलेक्सी एस सीरीज के नामांकरण बीच सामंजस्य बनाना चाहती है।

इसके अलावा, सैमसंग के इस गैलेक्सी नोट के एक आइरिस सेंसर एडिशन के साथ आने की भी खबरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि सैमसंग का यह फोन निश्चित तौर पर आइरिस सेंसर से लैस होगा। खबर है कि दक्षिण कोरियाई निर्माता पैट्रॉन ने इन सेंसर को सप्लाई करने के लिए लगने वाली बोली को जीत लिया है। पैट्रॉन ने यह बोली कई महीने पहले जीती थी लेकिन इसको लेकर जानकारी अब सामने आई है। पैट्रॉन इन बायोमीट्रिक मॉड्यूल को सप्लाई करने वाली अकेली कंपनी है। आइरिस स्कैनर को नोट7 के सेल्फी कैमरे के पास दिया जा सकता है।

इसके साथ ही इस फोन में डुअल एज़ कर्व्ड स्क्रीन होने की भी खबरें हैं और इस पर एस-पेन के साथ लिखा जा सकता है। हाल ही में लीक हुए टीज़र से इस फोन के गैलेक्सी नोट 7 नाम के साथ आने की भी पुष्टि हुई थी।

इससे पहले एक लीक तस्वीर में जानकारी दी गई थी कि गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन को 2 अगस्त 2016 को सैमसंग के अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

अभी तक गैलेक्सी नोट 6 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, इस फोन में 5.8 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 32 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज, यूएसबी टाइप-सी, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट में डुअल पिक्सल सेटअप हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, samsung galaxy note 7, samsung galaxy note 7 leak
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »