सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 में 6 जीबी रैम होने की जानकारी लीक

सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 में 6 जीबी रैम होने की जानकारी लीक
विज्ञापन
सैमसंग के अगले गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने में अभी 6 महीने से ज्यादा का वक्त बाकी है,लेकिन इससे जुड़ी जानकारियां लीक होने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक वीबो यूज़र ने दावा किया है कि सैमसंग के गैलेक्सी नोट 5 के अपग्रेडेड वेरिएंट गैलेक्सी नोट 6 में 6 जीबी का रैम होगा।

इस वीबो यूज़र ने हैंडसेट के बारे में और जानकारियां भी साझा की हैं। गैलेक्सी नोट 6 में 5.8 इंच का स्लिम'आरजीबी एमोलेड' डिस्प्ले होगा। स्क्रीन क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला है। याद रहे कि गैलेक्सी नोट 5 स्मार्टफोन 5.7 इंच के क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इस टिप्सटर ने'आरजीबी एमोलेड' डिस्प्ले के बारे में कुछ नहीं बताया है।

वीबो पर पोस्ट किया गया है कि गैलेक्सी नोट 6 का स्क्रीन 'ज्यादा पतला बन' जाएगा। अभी साफ नहीं है कि इससे टिप्सटर का क्या मतलब है। संभव है कि गैलेक्सी नोट 6 बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आए।

दावा किया गया है कि स्मार्टफोन के 64 जीबी और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट पेश किए जाएंगे। गैलेक्सी नोट 6 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। याद रहे कि गैलेक्सी नोट 5 में 16 मेगापिक्सल के रियर कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। टिप्सटर ने यह भी बताया है कि गैलेक्सी के अन्य हाई-एंड हैंडसेट की तरह गैलेक्सी नोट 6 भी दो प्रोसेसर के विकल्प के साथ आएगा।

इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।

गौरतलब है कि सैमसंग 21 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दिन गैलेक्सी एस7के साथ गैलेक्सी ए7 एज हैंडसेट को लॉन्च किए जाने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  9. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »