सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 स्मार्टफोन अगस्त में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 स्मार्टफोन अगस्त में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग हमेशा से नए गैलेक्सी नोट वेरिएंट को हर साल अगस्त के आसपास लॉन्च करती रही है। अब एक नए लीक में एक बार फिर इस बात की पुष्टि होती है कि इस साल भी कंपनी अगस्त की शुरुआत में ही नए गैलेक्सी नोट को लॉन्च करेगी।

भरोसेमंद टिप्सटर इवान ब्लास ने सोशल मीडिया पर संकेत दिए हैं कि गैलेक्सी नोट 6 (जिसे गैलेक्सी नोट 7 भी कहा जा रहा है) आज से ठीक दो महीने बाद लॉन्च हो सकता है। इससे पता चलता है कि सैमसंग नए गैलेक्सी नोट के लिए 3 अगस्त या इसके बाद लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है। इससे पहले ब्लास ने अपनी पिछले दावे में नए गैलेक्सी नोट के 15 अगस्त के आसपास अमेरिका में रिलीज होने की बात कही थी। अगर ऐसा होता है तो, सैमसंग द्वारा लॉन्च की तारीख को पहले करना ऐप्पल से मिलने वाली टक्कर का परिणाम हो सकता है। सैमसंग ने पिछले साल अगस्त में गैलेक्सी नोट 5 के लॉन्च के समय भी यही किया था।

लॉन्च की तारीख के अलावा गैलेक्सी नोट 6 के स्पेसिफिकेशन भी हाल ही में लीक हुए थे। इस फैबलेट के 5.8 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है। सैमसंग के इस नोट में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम हो सकता है। बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कम पावर खपत के लिए रैम के साथ 10एनएम चिप हो सकता है।

गैलेक्सी नोट 6 को 32 जीबी बेस स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग के इस नोट में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरे और फ्रंट में डुअल पिक्सल सेटअप के साथ आने की उम्मीद है।

इसके अलावा सैमसंग इस साल गैलेक्सी नोट का एज वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग ने पिछले साल स्टायलस के साथ परेशानी के चलते गैलेक्सी नोट 5 के एज वेरिएंट को पेश नहीं किया गया था। गैलेक्सी नोट एज के आइरिस स्कैनर, एंड्रॉयड एन के साथ वाटरप्रूफ होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »