Samsung Galaxy Note 10+ के इस कलर वेरिएंट की तस्वीर लीक

नए लीक से पता चलता है कि Samsung Galaxy Note 10+ के नए कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी मिली है।

Samsung Galaxy Note 10+ के इस कलर वेरिएंट की तस्वीर लीक

Photo Credit: Twitter / Ishan Agarwal

Samsung Galaxy Note 10+ के इस कलर वेरिएंट की तस्वीर लीक

ख़ास बातें
  • 7 अगस्त को उठेगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ से पर्दा
  • Galaxy Note 10+ के नए कलर वेरिएंट की तस्वीर लीक
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के डार्क पिंक शेड की तस्वीर भी हुई लीक
विज्ञापन
नए लीक से पता चलता है कि Samsung Galaxy Note 10+ का ऑरा व्हाइट कलर वेरिएंट को भी उतारा जा सकता है। कुछ दिनों पहले Galaxy Note 10 के प्रेस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) लीक हुई थी। 7 अगस्त को आयोजित इवेंट में अब कुछ ही दिन शेष हैं, इवेंट के दौरान सैमसंग अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ के अंतर्गत सैमसंग गैलेक्सी नोट 10, गैलेक्सी नोट 10+ और नोट 10+ के 5जी वेरिएंट को उतारा जा सकता है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने ट्वीट किया है कि गैलेक्सी नोट 10+ का ऑरा व्हाइट कलर वेरिएंट भी उतारा जा सकता है। प्रिज़्म व्हाइट गैलेक्सी एस10 मॉडल में जिस तरह ग्रेडिएंट फिनिश का इस्तेमाल हुआ है, ऐसा कुछ इस वेरिएंट में देखने को नहीं मिला है। ट्वीट में गैलेक्सी नोट 10 के पिंक कलर वेरिएंट की भी तस्वीर को दर्शाया गया है।

लीक इस बात की ओर संकेत दे रहे हैं कि गैलेक्सी नोट 10 स्मार्टफोन में ग्रेडिएंट सिल्वर, ऑरा ग्लो और ग्लॉसी ब्लैक का इस्तेमाल हो सकता है। इसके अलावा गैलेक्सी नोट 10+ के 5जी वेरिएंट का कथित नया रेंडर भी लीक हुआ है। तस्वीर में फोन गैलेक्सी एस10 प्रिज़्म व्हाइट की तरह ही दिख रहा है।

कलर को छोड़कर इसका डिज़ाइन गैलेक्सी नोट 10+ की तरह ही है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि कंपनी 7 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ से पर्दा उठाने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ की बिक्री 23 अगस्त से शुरू हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »