Samsung Galaxy M55 5G और Galaxy M15 5G स्‍मार्टफोन 8 अप्रैल को होंगे लॉन्‍च, जानें सभी फीचर्स

Galaxy M55 स्‍मार्टफोन को क्‍वॉलकॉम के Snapdragon 7 Gen 1 (4nm) प्रोसेसर से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 18:11 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M55 5G स्‍मार्टफोन 8 अप्रैल को होगा लॉन्‍च
  • Galaxy M15 5G को भी उसी दिन किया जाएगा पेश
  • क्‍वॉलकॉम और मीडियाटेक के प्रोसेसर से लैस होंगी ये डिवाइस

Galaxy M15 स्‍मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले और मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर होगा।

Samsung भारत में गैलेक्‍सी M सीरीज में नए स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च करने जा रही है। कंपनी ने बताया है कि वह Galaxy M55 और Galaxy M15 स्‍मार्टफोन्‍स को अगले सप्‍ताह पेश करेगी। लॉन्‍च डेट 8 अप्रैल फाइनल हुई है। अब तक मिली इन्‍फर्मेशन के मुताबिक नए Galaxy M55 5G स्‍मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। स्‍मूद विजुअल एक्‍सपीरियंस के लिए फोन में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा और पीक ब्राइटनैस 1 हजार निट्स होगी। 

Samsung का कहना है कि Galaxy M55 स्‍मार्टफोन को क्‍वॉलकॉम के Snapdragon 7 Gen 1 (4nm) प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। यह 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज सपोर्ट के साथ आएगा। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

वहीं, Galaxy M15 स्‍मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। उस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर होगा। 

Samsung Galaxy M55 5G स्‍मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह 50MP के प्राइमरी सेंसर से पैक होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करेगा। साथ ही 8MP का अल्‍ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का डेप्‍थ सेंसर इस फोन में होगा। खास यह है कि Galaxy M55 5G में 50 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। 
Advertisement

Galaxy M55 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी होगी, जिसके साथ 45W की फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। इस फोन को दो कलर्स- लाइट ग्रीन और डेनिम ब्‍लैक में खरीदा जा सकेगा। बात करें Galaxy M15 स्‍मार्टफोन की, तो उसमें 6 हजार एमएएच बैटरी दी जाएगी। यह 25 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Galaxy M15 को ब्‍लू, स्‍टोन ग्रे और ब्‍लू टोपज कलर्स में लिया जा सकेगा। 
Advertisement

इन फोन्‍स की कीमत के बारे में अभी कंपनी ने कुछ नहीं कहा है। प्राइसिंग का खुलासा 8 अप्रैल को किया जाएगा, जब ये डिवाइसेज लॉन्‍च होंगी। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Four years of OS updates
  • Minimal design
  • Good cameras for daylight photography
  • Good battery life
  • Good performance
  • Bad
  • No Gorilla Glass
  • No charger in box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.