Samsung Galaxy M55 5G फोन 12GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Samsung Galaxy M55 5G : Samsung Galaxy M55 5G के 8GB + 128GB मॉडल के दाम 26,999 रुपये हैं। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है।

Samsung Galaxy M55 5G फोन 12GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च, जानें प्राइस

Samsung Galaxy M55 5G में 6.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस (2,400 x 1,080 पिक्‍सल) सुपर एमोलेड प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M55 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • 12 जीबी रैम दी गई है इसमें, 5000 एमएएच बैटरी है
  • 26,999 रुपये है नए सैमसंग फोन की शुरुआती कीमत
विज्ञापन
Samsung Galaxy M55 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन को इस साल की शुरुआत में ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया गया था और अब यह देश में आ गया है। गैलेक्सी M55 5G में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर लगाया गया है। इसे तीन रैम और स्टोरेज कॉन्‍फ‍िगरेशन में लाया गया है। Galaxy M55 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। यह वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन की शुरुआती कीमत 27 हजार रुपये है। यह डेनिम ब्‍लैक और लाइट ग्रीन कलर्स में उपलब्‍ध होगा। 
 

Samsung Galaxy M55 5G price in India, availability

Samsung Galaxy M55 5G के 8GB + 128GB मॉडल के दाम 26,999 रुपये हैं। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। भारत में यह डिवाइस Amazon और सैमसंग इंडिया की वेबसाइट से ली जा सकेगी। 
 

Samsung Galaxy M55 5G specifications, features

Samsung Galaxy M55 5G में 6.7 इंच का फुल एचडी प्‍लस (2,400 x 1,080 पिक्‍सल) सुपर एमोलेड प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनैस के साथ आता है। फोन में स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर की ताकत है, जिसके साथ अधिकतम 12GB रैम और 256GB स्‍टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। कंपनी 4 साल तक ओएस अपग्रेड और 5 साल के लिए सिक्‍योरिटी अपडेट्स ऑफर कर रही है। 

Galaxy M55 5G में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी सेंसर है, जोकि ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 एमपी का मैक्रो शूटर दिया गया है। फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है, जोकि डिवाइस का बड़ा हाइलाइट है। 

Samsung Galaxy M55 5G में 5,000mAh की बैटरी है। वह 45W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 5G, Wi-Fi, GPS, Bluetooth 5.2, NFC और USB Type-C कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। वजन 180 ग्राम है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Four years of OS updates
  • Minimal design
  • Good cameras for daylight photography
  • Good battery life
  • Good performance
  • कमियां
  • No Gorilla Glass
  • No charger in box
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »