Samsung Galaxy M42 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, और भी जानकारी लीक

मॉडल नंबर EB-BM425ABY के साथ एक बैटरी को सर्टिफिकेशन मिला है, जिसकी क्षमता 5,830mAh है। इस मॉडल नंबर को Samsung Galaxy M42 के साथ जोड़ा गया है।

Samsung Galaxy M42 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, और भी जानकारी लीक

Samsung Galaxy M42 को 64-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M42 की बैटरी को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया
  • 6,000mAh क्षमता की बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च
  • 64-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा की मिल भी चुकी है जानकारी
विज्ञापन
Samsung Galaxy M42 गैलेक्सी एम-सीरीज़ में कंपनी की अगली पेशकश हो सकती है। जबकि सैमसंग ने अभी तक नए मॉडल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, गैलेक्सी एम42 की बैटरी को चीन की 3C सर्टिफिकेशन एजेंसी से प्रमाणन मिला है। एक रिपोर्ट के अनुसार मॉडल नंबर EB-BM425ABY वाली बैटरी को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा भी प्रमाणित किया गया है। बीआईएस प्रमाणन Samsung Galaxy M42 के भारत लॉन्च की ओर एक इशारा समझा जा सकता है। नया स्मार्टफोन में 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर मिलने का अनुमान है।

टिप्सटर the_tech_guy द्वारा ट्वीट की गई 3C लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर EB-BM425ABY के साथ एक बैटरी को सर्टिफिकेशन मिला है, जिसकी क्षमता 5,830mAh है। इससे पता चलता है कि Samsung Galaxy M42 में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, 3C वेबसाइट पर इसके प्रमाणन की जानकारी के साथ, उसी बैटरी को भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है। इसके अलावा इसी को यूरोपीय इंस्पेक्शन कंपनी DEKRA द्वारा भी कथित तौर पर प्रमाणित किया गया है।

बीआईएस सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि कथित सैमसंग गैलेक्सी एम42 भारत में अपना रास्ता बना सकता है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इस फोन के भारत और ग्लोबल लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

सितंबर के अंत में, SamMobile ने बताया था कि Samsung Galaxy M42 मॉडल नंबर SM-M425F के साथ लॉन्च होगा। स्मार्टफोन में 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज होने की उम्मीद है और इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »