Samsung Galaxy M40 भारत में होगा 11 जून को लॉन्च

Samsung ने टीज़र में Galaxy M40 की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन के पिछले हिस्से पर सिंगल एलईडी फ्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Samsung Galaxy M40 भारत में होगा 11 जून को लॉन्च
ख़ास बातें
  • सैमसंग के इस फोन की कीमत 25,000 रुपये के आसपास होने का दावा
  • Samsung Galaxy M40 कंपनी की गैलेक्सी एम सीरीज़ का चौथा स्मार्टफोन होगा
  • गैलेक्सी एम40 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने की उम्मीद
विज्ञापन
Samsung Galaxy M40 को भारतीय मार्केट में 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न इंडिया पर टीज़र ज़ारी कर दी है। Samsung ने यह भी बताया है कि यह फोन इनफिनिटी ओ डिस्प्ले (आम तौर पर इसे होल-पंच डिस्प्ले के नाम से बुलाया जाता है), स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। Samsung Galaxy M40 कंपनी की गैलेक्सी एम सीरीज़ का चौथा स्मार्टफोन होगा। मार्केट में Samsung Galaxy M10, Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M30 पहले से उपलब्ध हैं।

Samsung ने टीज़र में Galaxy M40 की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन के पिछले हिस्से पर सिंगल एलईडी फ्लैश और फिंगरप्रिंट सेंसर है।

सैमसंग गैलेक्सी एम40 के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक,  Samsung Galaxy M40 को SM-M405F मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से पता चला कि गैलेक्सी एम40 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई होगा। एक अलग रिपोर्ट में बताया गया कि यह फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि Galaxy M40 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग के इस फोन की कीमत 25,000 रुपये के आसपास होगी। अगर यह दावा सही है तो मार्केट में Samsung Galaxy M40 की भिड़ंत Nokia 8.1, Oppo F11 Pro, Vivo V11 Pro और Poco F1 जैसे हैंडसेट से होगी।

याद रहे कि Samsung ने नई गैलेक्सी एम सीरीज़ के Galaxy M10 और Galaxy M20 स्मार्टफोन को जनवरी महीने में भारतीय मार्केट में उतारा था। इसके बाद फरवरी महीने में तीन रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी वाले Samsung Galaxy M30 को लॉन्च किया गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  3. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  4. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  5. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  6. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  7. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  8. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  9. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  10. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »