Samsung Galaxy M40 लॉन्च से बहुत दूर नहीं

Samsung अपनी Galaxy M सीरीज़ का एक और हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस हैंडसेट को वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिल चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हैंडसेट Samsung Galaxy M40 के नाम से आ सकता है।

Samsung Galaxy M40 लॉन्च से बहुत दूर नहीं
ख़ास बातें
  • Galaxy M40 में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac स्टेंडर्ड्स काम करेंगे
  • गैलेक्सी एम40 का सर्टिफिकेशन सैमसंग को 12 अप्रैल को मिला
  • गैलेक्सी एम40 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले व तीन रियर कैमरे होने की उम्मीद
विज्ञापन
Samsung अपनी Galaxy M सीरीज़ का एक और हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस हैंडसेट को वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिल चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हैंडसेट Samsung Galaxy M40 के नाम से आ सकता है। दूसरी तरफ, वाई-फाई एलायंस की वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने से साफ है कि फोन जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। इस वेबसाइट पर SM-M405F/DS मॉडल नंबर वाले गैलेक्सी एम सीरीज़ के एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। यह एक डुअल सिम डिवाइस है और इसमें एंड्रॉयड 9 पाई है।

अगर गैलेक्सी एम सीरीज़ के अन्य हैंडसेट के नाम पर गौर करें तो प्रतीत होता है कि वाई-फाई एलायंस की साइट पर लिस्ट किया गया SM-M405F/DS मॉडल वाकई में सैमसंग गैलेक्सी एम40 ही है। याद रहे कि Samsung Galaxy M30 (रिव्यू) का मॉडल नंबर SM-M305F है। मॉडल नंबर में “DS” का मतलब डुअल सिम है। यानी Galaxy M40 स्मार्टफोन डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

वाई-फाई एलायंस पर Samsung Galaxy M40 की लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले GSMArena द्वारा दी गई। फोन के प्रोसेसर, रैम, बैटरी क्षमता और स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, इस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम40 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा।

खबर है कि Galaxy M40 में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac स्टेंडर्ड्स काम करेंगे। गैलेक्सी एम40 का सर्टिफिकेशन सैमसंग को 12 अप्रैल को मिला था। लेकिन कंपनी की ओर इस फोन को लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नही मिली है। अगर Samsung Galaxy M30 (रिव्यू) के स्पेसिफिकेशन को ध्यान में रखा जाए तो सैमसंग गैलेक्सी एम40 में सुपर एमोलेड डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के अलावा बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M40
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »