Samsung Galaxy M31 की स्पेसिफिकेशन लीक, 25 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M31 भारत में 25 फरवरी को लॉन्च होगा। फोन में 64-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा। गैलेक्सी एम31 को तीन रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M31 की स्पेसिफिकेशन लीक, 25 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy M31 फोन 25 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 में 64-मेगापिक्सल कैमरा शामिल होगा
  • फोन में अधिकतम 8 जीबी होने का दावा किया गया है
  • गैलेक्सी ए31 को भारत में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy M31 के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा को अभी एक दिन ही बीता है और इस फोन की  स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गई है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार नया सैमसंग गैलेक्सी एम31 फोन कम से कम दो अलग-अलग रैम विकल्पों में आएगा और इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा। गैलेक्सी एम31 की अन्य मुख्य स्पेसिफिकेशंस में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक आदि शामिल होंगे। Galaxy M31 सैमसंग के मौजूदा गैलेक्सी एम30 का अपग्रेड मॉडल होगा और यह भी जानकारी है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर काम करेगा।

Samsung Galaxy M31 specifications (rumoured)

टेक्नोलॉजी ब्लॉग PriceBaba ने कथित तौर पर गैलेक्सी एम31 की स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक की है। लीक के मुताबिक, Samsung Galaxy M31 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप होगा, जो f/1.8 अपर्चर वाले 64-मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा इसके अन्य कैमरा में f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेकंड्री लेंस और f/2.2 और f/2.4 अपर्चर वाले दो 5-मेगापिक्सल के सेंसर शामिल होंगे।.यह भी जानकारी है कि गैलेक्सी एम31 में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

अफवाहें यह भी है कि Samsung अपने इस आगामी फोन Galaxy M31 के दो वेरिएंट लॉन्च कर सकती है, जिनमें 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल होंगी। पिछली रिपोर्ट में इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होने का दावा किया गया था। इससे गैलेक्सी एम31 के तीन रैम वेरिएंट में आने का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी M31 की अन्य स्पेसिफिकेशंस में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले और Exynos 9611 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और बैक में 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर होने का भी दावा है।

इससे पहले मंगलवार को सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी एम31 की के लॉन्च की तारीख की आधिकारिक घोषणा की थी। भारत में Samsung Galaxy M31 25 फरवरी को लॉन्च होगा। स्मार्टफोन एक समर्पित माइक्रोसाइट के माध्यम से अमेज़न इंडिया पर भी टीज़ किया गया है। इसके अलावा गैलेक्सी एम31 की भारत में 15,000 रुपये में लॉन्च होने का भी दावा किया गया है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »