Samsung Galaxy M30s को मार्च 2020 का सिक्योरिटी अपडेट मिलने का दावा

Samsung Galaxy M30s अपडेट ओटीए के जरिए जारी किया जा रहा है और यह सॉफ्टवेयर वर्ज़न M307FXXS2ATB3 के साथ आता है। इसका डाउनलोड साइज़ 119 एमबी है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 फरवरी 2020 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30s के लेटेस्ट वन यूआई अपडेट का साइज़ 119 एमबी है
  • अपडेट में मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच शामिल है
  • नया वन यूआई अपडेट सॉफ्टवेयर वर्ज़न M307FXXS2ATB3 के साथ आता है

Samsung Galaxy M30s की भारत में शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है

Samsung Galaxy M30s को भारत में नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एक रिपोर्ट का दावा है कि भारत में सैमसंग गैलेक्सी को मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ नया अपडेट मिल रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि अन्य गैलेक्सी स्मार्टफोन के लिए कंपनी फरवरी 2020 सिक्योरिटी पैच अपडेट जारी कर रही है और गैलेक्सी एम30एस को सीधा मार्च 2020 सुरक्षा पैच अपडेट मिल रहा है। यह कंपनी का पहला फोन है, जिसे मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच मिला है। यह भी दावा है कि अपडेट ओटीए के जरिए जारी किया जा रहा है और यह सॉफ्टवेयर वर्ज़न M307FXXS2ATB3 के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी एम30एस को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलने की यह जानकारी सैमसंग की खबरों पर फोकस करने वाले ब्लॉग Sammobiles के जरिए दी गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में Samsung Galaxy M30s के लिए नया One UI अपडेट जारी किया गया है। रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि अपडेट का डाउनलोड साइज़ 119 एमबी है और यह ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए जारी किया गया है।
Advertisement


रिपोर्ट में इस अपडेट का स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिससे यह पता चलता है कि गैलेक्सी एम30एस अपडेट में सिक्योरिटी पैच के अलावा अन्य बड़े बदलाव शामिल नहीं है। बता दें इससे पहले सैमसंग फोन को नवंबर सिक्योरिटी पैच और एआर डूडल के साथ वन यूआई अपडेट मिला था। यह अपडेट भी एंड्रॉयड 9 पर आधारित प्रतीत होता है।
Advertisement

(पढ़े: Samsung Galaxy A70 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने का दावा)

यदि आपको अभी तक इस अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप इसे खुद से भी जांच सकते हैं। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स पर जाना होगा और सॉफ्टवेयर अपडेट सेक्शन के जरिए अपडेट को जांचना होगा। ऐसा हो सकता है कि अन्य अपडेट की तरह यह अपडेट भी चरणबद्ध तरीके से जारी किया गया हो और सभी यूज़र्स के पास आने में थोड़ा वक्त लगाए।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Great battery life
  • Decent performance
  • Good camera performance in daylight
  • Bad
  • Camera is slow to focus
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.