• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M30 के स्पेसिफिकेशन लीक, प्रोसेसर और बैटरी के बारे में मिली जानकारी

Samsung Galaxy M30 के स्पेसिफिकेशन लीक, प्रोसेसर और बैटरी के बारे में मिली जानकारी

Samsung ने बीते महीने ही अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ से पर्दा उठाया था। इस सीरीज़ के दो हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी एम10 और सैमसंग गैलेक्सी एम20 लॉन्च किए गए थे। अब Samsung Galaxy M30 के बारे में जानकारी सामने आई है।

Samsung Galaxy M30 के स्पेसिफिकेशन लीक, प्रोसेसर और बैटरी के बारे में मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30 ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा
  • एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होंगे सैमसंग गैलेक्सी एम30
  • Galaxy M30 के स्पेसिफिकेशन ट्विटर पर सार्वजनिक किए हैं
विज्ञापन
Samsung ने बीते महीने ही अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ से पर्दा उठाया था। इस सीरीज़ के दो हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी एम10 और सैमसंग गैलेक्सी एम20 लॉन्च किए गए थे। अब Samsung Galaxy M30 के बारे में जानकारी सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। आधिकारिक तौर पर पेश किए जाने से पहले Galaxy M30 के स्पेसिफिकेशन ट्विटर पर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 की तरह Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। नए सैमसंग फोन ग्रेडिएंट फिनिश से भी लैस होगा।

SlashLeaks से जुड़े Sudhanshu Ambhore नाम के एक ट्विटर यूज़र ने सैमसंग गैलेक्सी एम30 के स्पेसिफिेकशन सार्वजनिक किए हैं। दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2220 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाएंगे। गौर करने वाली बात है कि इसी चिपसेट को Galaxy M20 का भी हिस्सा बनाया गया है।

Samsung अपने गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देगी। इसमें एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Galaxy M30 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। 5,000 एमएएच की बैटरी फोन का हिस्सा होगी।

डिज़ाइन की बात करें तो Samsung Galaxy M30 ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। इसके ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट होंगे। इस ट्वीट में 159x75.1x8.4 मिलीमीटर डाइमेंशन और 175 ग्राम वज़न का भी ज़िक्र है।

बीते महीने भी Galaxy M30 के स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे जिनमें से ज़्यादातर ताज़ा लीक से मेल खाते हैं। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर का ज़िक्र था जबकि नई रिपोर्ट में एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर दिए जाने का दावा है। इससे पहले रैम के बारे में कुछ नहीं बताया गया था।

Samsung ने आधिकारिक तौर पर सैमसंग गैलेक्सी एम30 के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन की बीते साल गीकबेंच साइट पर SM-M305F मॉडल पर लिस्ट किया गया था। इसे भारत में Galaxy M10 और Galaxy M20 मॉडल के साथ ही पेश किए जाने की उम्मीद थी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp Super AMOLED display
  • Good camera performance in daylight
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Gets slightly warm after gaming
  • Dated Android version
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 7904
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »