Samsung Galaxy M21 की सेल आज शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Samsung ने अपने इस हैंडसेट में 6,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy M21 की सेल आज शुरू, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Samsung Galaxy M21 एंड्रॉयड 10 पर काम करता है

ख़ास बातें
  • दोपहर 12 बजे से शुरू होगी Samsung Galaxy M21 की सेल
  • अमेज़न, सैमसंग.कॉम और रिटेल स्टोर्स में होगी सेल
  • Samsung ने Samsung Galaxy M21 में 6,000 एमएएच की बैटरी दी है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 की सेल आज से भारत में शुरू होगी। यह स्मार्टफोन पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ था, और आज से Samsung India की अधिकारिक वेबसाइट, अमेज़न और अन्य रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। अमेज़न से फोन खरीदने पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। यह ऑफर  31 मार्च तक उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी एम21 के मुख्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6,000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और इनफिनिटी-यू डिस्प्ले है।
 

Samsung Galaxy M21 price in India, sale

सैमसंग गैलेक्सी एम21 की सेल आज अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फोन सैमसंग की वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। याद दिला दें कि Samsung Galaxy M21 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 13,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी + 1288 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। दोनों ही मॉडल मिडनाइट ब्लू और रेवन ब्लैक रंग में आएंगे। जैसे कि हमने पहले बताया, अमेज़न से इस फोन को खरीदने पर 500 रुपये की छूट मिलेगी, वो भी 31 मार्च तक।
 

Samsung Galaxy M21 specifications, features

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम21 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ Mali-G72 MP3 GPU दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 123 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

Samsung Galaxy M21 में आगे की तरफ 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा एआई बेस्ड फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा फेस अनलॉक विकल्प पहले से उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी एम21 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

Samsung ने अपने इस हैंडसेट में 6,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • कमियां
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »