Samsung Galaxy M21 हो सकता है 16 मार्च को लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung Galaxy M21 फोन की बिक्री अमेज़न के अलावा चुनिंदा रिटेल ऑउटलेट्स में होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम21 के लॉन्च की तारीख का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मार्च 2020 10:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M21 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर होने का दावा
  • 6.4 इंच के सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आ सकता है सैमसंग गैलेक्सी एम21
  • गैलेक्सी एम21 में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद

Samsung Galaxy M21 की बैटरी हो सकती है 6,000 एमएएच की

Samsung अपने अगले स्मार्टफोन Samsung Galaxy M21 को भारत में 16 मार्च को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी एक रिपोर्ट से सामने आई है। लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशन से भी धीरे-धीरे पर्दा उठता जा रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े सुत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी IANS ने बताया कि सैमसंगी गैलेक्सी एम21 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा।

Samsung Galaxy M21 का सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का हो सकता है और इसमें 6.4 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसके अलावा फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी होगी। ये जानकारी जानकारियां IANS ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दी है। वहीं, फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर होने का दावा है। इसके दो वेरिएंट हो सकते हैं- 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज।

Galaxy M ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन लाइनअप है। इस सीरीज़ को युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर उतारा गया है। इस सीरीज़ के स्मार्टफोन के ज़रिए Samsung बढ़ते ऑनलाइन मार्केट में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करने में सफल रही। सैमसंग गैलेक्सी एम21 फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न के साथ-साथ कुछ चुनिंदा रिटेल ऑउटलेट्स में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

यह भारत में सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज़ का लेटेस्ट फोन होगा। याद रहे कि 25 फरवरी को कंपनी ने Samsung Galaxy M31 को लॉन्च किया था। फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ तिमाही में सैमसंग का प्रदर्शन ऑनलाइन सेक्टर में काफी अच्छा रहा है।

गैलेक्सी एम सीरीज़ के एम30एस फोन ने ऑनलाइन सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दम पर साल 2019 की चौथी तिमाही में कंपनी ने  ऑनलाइन मार्कट में 16.6 प्रतिशत हिस्सेदारी पाई।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Below-average camera performance
  • Charging takes a long time
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy M21, Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  2. Moto G37, Moto G37 Power पर लिमिटेड टाइम डील! यहां मिलेंगे ₹2 हजार तक सस्ते
  3. Motorola लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10, Vivo T5 Pro जैसे फोन हुए 3000 रुपये तक महंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5000mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन 10 हजार सस्ता खरीदें! आ गई धमाका डील
  2. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  4. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  5. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  6. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
  7. XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
  8. Google का खूबसूरत Home Smart Speaker अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च! बड़ा खुलासा
  9. Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart June Epic Sale: Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत हो गई आधी! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.