• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्‍सी M13 5G और M13 4G के प्राइस लीक, कल लॉन्‍च हो रहे हैं ये स्‍मार्टफोन

सैमसंग गैलेक्‍सी M13 5G और M13 4G के प्राइस लीक, कल लॉन्‍च हो रहे हैं ये स्‍मार्टफोन

सैमसंग गैलेक्सी एम13 4G स्‍मार्टफोन उसी कॉन्फि‍गरेशन में आएगा जो इसके 5G वेरिएंट में दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्‍सी M13 5G और M13 4G के प्राइस लीक, कल लॉन्‍च हो रहे हैं ये स्‍मार्टफोन

गैलेक्सी M13 5G स्‍मार्टफोन को दो वेरिएंट में लाया जाएगा। यह 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आएगा।

ख़ास बातें
  • गैलेक्सी एम13 सीरीज को सैमसंग गैलेक्सी एम12 का सक्सेसर बताया जा रहा है
  • TechYorker ने इन फोन्‍स के प्राइस और स्‍पेक्‍स को लेकर दावा किया है
  • कल ये स्‍मार्टफोन्‍स इ‍ंंडिया में लॉन्‍च होने जा रहे हैं
विज्ञापन
सैमसंग (Samsung) कल अपनी नई गैलेक्‍सी M13 सीरीज को लॉन्‍च करने जा रही है। इसके तहत दो स्‍मार्टफोन Galaxy M13 5G और Galaxy M13 4G को पेश किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से यह इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर लाइवस्‍ट्रीम किया जाएगा। इस दौरान फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और कीमत को सामने रखा जाएगा। एक रिपोर्ट में इन फोन्‍स के स्‍पेक्‍स और कलर ऑप्‍शंस को लेकर भी दावा किया गया है। गैलेक्सी एम13 सीरीज को सैमसंग गैलेक्सी एम12 का सक्सेसर बताया जा रहा है। 

TechYorker ने इन फोन्‍स के प्राइस और स्‍पेक्‍स को लेकर दावा किया है। लिखा है कि इन स्मार्टफोन्‍स की पहली सेल 23 जुलाई को Amazon India पर आयोजित की जाएगी। सैमसंग गैलेक्सी एम13 4G स्‍मार्टफोन उसी कॉन्फि‍गरेशन में आएगा जो इसके 5G वेरिएंट में दिया गया है। इसकी कीमत क्रमश: 11,999 रुपये और 12,999 रुपये होगी। फोन को मिडनाइट ब्लू, एक्वा ग्रीन और स्टारडस्ट ब्राउन कलर्स में पेश किया जाएगा। 

बताया गया है कि गैलेक्सी M13 5G स्‍मार्टफोन को दो वेरिएंट में लाया जाएगा। यह 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आएगा। इन मॉडलों की कीमत 14,999 रुपये और 15,999 रुपये होगी। यह उन्‍हीं कलर ऑप्‍शंस में आ सकता है, जो गैलेक्सी एम13 4G के लिए होंगे। 

गैलेक्सी M13 4G में 6.6 इंच का FHD+ डिस्प्ले, सैमसंग का एक्सिनोस 850 प्रोसेसर और 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है जबकि बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ असिस्ट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो स्नैपर होगा। 

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी M13 5G में 6.5 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिपसेट और 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh या 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह स्‍मार्टफोन 5 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। बताया जाता है कि दोनों डिवाइस Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम और One UI के साथ आएंगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »