Samsung Galaxy M10, Galaxy M20 को इस साल अगस्त तक मिल सकता है एंड्रॉयड पाई अपडेट

इस साल अगस्त माह के आसपास सैमसंग गैलेक्सी एम10 और सैमसंग गैलेक्सी एम20 को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिल सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जनवरी 2019 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M10, Galaxy M20 को मेंबर्स ऐप पर किया गया लिस्ट
  • Amazon.in पर मिलेंगे Galaxy M10, Galaxy M20 स्मार्टफोन
  • उम्मीद है कि फोन एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं

Samsung Galaxy M10, Galaxy M20 को इस साल अगस्त तक मिल सकता है एंड्रॉयड पाई अपडेट

Samsung भारत में 28 जनवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस इवेंट में कंपनी की नई Galaxy M सीरीज़ से पर्दा उठाया जा सकता है। कयास हैं कि कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को लॉन्च करेगी। अब सैमसंग मेंबर्स ऐप में मौजूद एंड्रॉयड पाई के रोड मैप से Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलने का खुलासा हुआ है। इसका मतलब है कि जल्द लॉन्च होने वाले Samsung के ये स्मार्टफोन पुराने एंड्रॉयड वर्जन के साथ उतारे जा सकते हैं, संभवतः एंड्रॉयड ओरियो के साथ।

वेबसाइट SamMobile ने सबसे पहले इन दोनों स्मार्टफोन को मेंबर्स ऐप लिस्ट में स्पॉट किया था। पता चला है कि इस साल अगस्त माह के आसपास सैमसंग गैलेक्सी एम10 और सैमसंग गैलेक्सी एम20 को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिल सकता है। अगर Galaxy M10 और Galaxy M20 को एंड्रॉयड पाई ओएस के साथ लॉन्च नहीं किया जाता तो उम्मीद है कि कंपनी जल्द सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करेगी।
 

Samsung Galaxy M10, Galaxy M20 की कीमत (अनुमान)

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 की शुरुआती कीमत क्रमश: 7,990 रुपये और 10,990 रुपये होगी। दोनों ही स्मार्टफोन 5 फरवरी से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर बेचे जाएंगे। कंपनी के एम सीरीज़ के फोन इनफिनिटी-वी डिस्प्ले के साथ आएंगे। Galaxy M20 और Galaxy M10 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच और 3,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

Samsung Galaxy M10 में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 14एनएम का ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 चिपसेट के साथ 2 जीबी और 3 जीबी रैम दी गई है। खबर सामने आ रही है कि कंपनी फोन के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप देने की तैयारी में है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का हो सकता है। Samsung Galaxy M10 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ उतारा जा सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी होगी। फोन की मोटाई 7.7 मिलीमीटर और इसका वजन 160 ग्राम होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design with a small notch
  • Ultra-wide angle photography is fun
  • Very good battery life
  • Dual-VoLTE standby
  • Bad
  • Dated processor
  • Pre-installed bloatware
  • No fingerprint sensor
  • Slow charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp, crisp display
  • Good battery life
  • Up-to-date specifications
  • Bad
  • Advertising on lock screen and spammy notifications
  • Disappointing cameras
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7904

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  2. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  3. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  4. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  5. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  6. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  7. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  8. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  9. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  10. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.