Samsung Diwali Sale: Galaxy Note 9, Galaxy M10s पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Samsung Diwali Sale: Galaxy Note 9, Galaxy M10s पर डिस्काउंट मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर Galaxy S10 और Galaxy Note 10 पर भी ऑफर्स हैं।

Samsung Diwali Sale: Galaxy Note 9, Galaxy M10s पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Samsung Diwali Sale: Galaxy Note 9, Galaxy M10s पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • सैमसंग ऑनलाइन स्टोर पर चल रही है Samsung Diwali Sale
  • Samsung Sale में कई स्मार्ट टीवी मॉडल पर मिल रहे ऑफर्स
  • Festive deals ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध
विज्ञापन
Samsung Diwali Sale: सैमसंग दिवाली सेल में Galaxy Note 9 और Galaxy M10s को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। बता दें कि Samsung की यह Diwali Sale कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर लाइव है। सैमसंग कई स्मार्ट टीवी मॉडल पर कैशबैक और शानदार डील्स भी दे रही है। 25 अक्टूबर तक चलने वाली सैमसंग दिवाली सेल में Samsung Galaxy Watch 46 एमएम वेरिएंट को स्पेशल प्राइस पर बेचा जा रहा है। सेल के अलावा सैमसंग ने Galaxy Note 10 और Galaxy S10 मॉडल पर भी फेस्टिव डील्स की घोषणा की है, इन डील्स को विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से लिया जा सकेगा।
 

Samsung Diwali Sale: सैमसंग स्मार्टफोन पर ऑफर्स

सैमसंग दिवाली सेल में सैमसंग गैलेक्सी एम10एस को 8,999 रुपये के बजाय 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का 128 जीबी वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 42,999 रुपये में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है। आमतौर पर यह फोन 51,990 रुपये में उपलब्ध होता है।

सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से खरीदी करने पर ग्राहक यदि HDFC, Axis या ICICI Bank का कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो 10 प्रतिशत तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 10 प्रतिशत तक MobiKwik सुपरकैश और MakeMyTrip के माध्यम से बुकिंग करने पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी है।

Samsung Galaxy Watch 46mm वेरिएंट को छूट के बाद सैमसंग दिवाली सेल में 23,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा कई स्मार्ट टीवी मॉडल 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध हैं। AKG, Harman Kardon और JBL ऑडियो प्रोडक्ट पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी है।

Diwali Sale के साथ, सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और सैमसंग गैलेक्सी एस 10 सीरीज़ पर फेस्टिव डील्स की भी घोषणा की है। Galaxy S10 मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा, साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक (5,000 रुपये तक) मिलेगा।

दूसरी ओर, गैलेक्सी नोट 10 खरीदने वाले ग्राहकों को एसबीआई ऑफर के तहत 6,000 रुपये के फायदे मिलेंगे। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। गैलेक्सी एस10 या गैलेक्सी नोट 10 सीरीज़ मॉडल खरीदने वाले ग्राहक Galaxy Buds और Galaxy Watch Active को डिस्काउंट के साथ क्रमश: 6,990 रुपये और 13,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

Galaxy S10 और Galaxy Note 10 पर मिलने वाली फेस्टिव डील्स 31 अक्टूबर तक देशभर के सैमसंग आउटलेट के माध्यम से उपलब्ध हैं। सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव और गैलेक्सी बड्स ऑफर सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, चुनिंदा सैमसंग आउटलेट और Amazon, Flipkart, Paytm, स्नैपडील और टाटा क्लिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »