Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बैटरी है।
Redmi Note 15 Pro 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिलता है।
Xiaomi के पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro 5G को एमआरपी से भारी छूट पर खरीदने का मौका है। फोन को कंपनी ने जनवरी 2026 में लॉन्च किया था। जनवरी के अंत में लॉन्च हुआ यह फोन 200 मेगापिक्सल के धांसू कैमरा के साथ आता है। Note 15 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा दिया गया है। इस फोन पर कंपनी ने धमाकेदार बैंक ऑफर दिया है जिससे कि इसकी प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है। आइए जानते हैं Redmi Note 15 Pro 5G बेस्ट ऑफर डिटेल्स।
Redmi Note 15 Pro 5G को इस भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को Croma वेबसाइट पर लगभग 12% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Redmi Note 15 Pro 5G MRP 33,999 की बजाए Rs 29,999 में लिस्टेड है। फोन पर कंपनी ने 4000 रुपये की सीधी छूट दी है। लेकिन अगर आप बैंक ऑफर भी लगा देते हैं तो इस फोन को और अधिक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
फोन को अगर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर खरीदते हैं तो 3000 रुपये की एक्स्ट्रा बचत की जा सकती है। यानी फोन को करीबन 7000 हजार रुपये सस्ते में खरीदने का मौका है। ऑफर के तहत फोन का 8 जीबी रैम, 128 स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है। इस ऑफर की और अधिक डिटेल्स के लिए आप अधिकारिक ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Redmi Note 15 Pro 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी दी गई है। Note 15 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बैटरी है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आता है।
रेडमी के नोट 15 Pro 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग