Lenovo Erazer XP6 OWS में 13mm के बड़े ड्राइवर लगे हैं। इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर है।
Photo Credit: Lenovo
Lenovo Erazer XP6 OWS में 13mm के बड़े ड्राइवर लगे हैं।
Lenovo ने नए और अनोखे वायरलैस ईयरबड्स पेश किए हैं जो यूनीक डिजाइन और यूनीक फीचर्स से लैस होकर आते हैं। ये ईयरबड्स ऐसे चार्जिंग केस के साथ आते हैं जिसमें अपनी खुद की डिस्प्ले लगी हुई है। इनमें बड़े ड्राइवर लगे हैं और लम्बी बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। इनका डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है और Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी इनमें दी गई है। ये ऐसे ईयरबड्स हैं जो कान की कैनाल के अंदर न रहकर कान के बाहरी हिस्से पर फिट होते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Lenovo Erazer XP6 OWS की कीमत 42 डॉलर (लगभग 4,000 रुपये) है। इन्हें अधिकारिक वेबसाइट banggood.com से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ये AliExpress से भी खरीदे जा सकते हैं। कंपनी ने इन्हें दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। सेल अप्रैल से शुरू होने की बात कही गई है।
Lenovo Erazer XP6 OWS में 13mm के बड़े ड्राइवर लगे हैं। इनमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर है। ये ओपन ईयर स्पोर्ट्स ईयरहुक के साथ आते हैं और कानों के ऊपरी हिस्से में फिट होते हैं। इनकी खास बात इनका चार्जिंग केस है जिसमें एक LED टच पैनल दिया गया है। यानी चार्जिंग केस की अपनी खुद की छोटी सी स्क्रीन है जिसमें कई फंक्शन मिल जाते हैं। जिसमें म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल, कॉल मैनेजमेंट, और डिवाइस सेटिंग्स भी शामिल हैं। इसमें रियल टाइम स्टेटस अपडेट्स मिलते हैं।
ईयरबड्स का एक और खास फीचर इनकी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 60 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। इसके अलावा इनमें टच कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार, ये जेस्चर टच कंट्रोल सपोर्ट करते हैं। टच की मदद से ट्रैक चेंज, ट्रैक स्किप, वॉल्यूम कंट्रोल, कॉल रिसीव, और गेमिंग ऑडियो मोड का कंट्रोल इनमें मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग